September 19, 2026 21:10:00
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की घटिया कारगुजारी की फिर से खुली पोल, 50 लाख की लागत से बन रही सड़क तीन दिन में ट

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की घटिया कारगुजारी की फिर से खुली पोल, 50 लाख की लागत से बन रही सड़क तीन दिन में टूटी

Oct26,2021 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में रोजाना हो रहे नए नए कारनामों से अब पूरा शहर वाकिफ होता दिख रहा है। कभी पौने चार एकड़ जमीन की ई आक्शन का विवाद तो कभी एलडीपी प्लाटों की अलॉटमेंट में करोड़ों के घपले तो अब किचलू नगर डी ब्लॉक जैन मंदिर के पास करीब 50 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क मात्र एक सप्ताह के भीतर ही टूटनी शुरु हो गई है। अभी इस सड़क का कुछ ही हिस्सा बना है तो इलाका कौंसलर मनमिंदर कौर घुम्मन के पति दविंदर सिंह घुम्मन ने इस सड़क निर्माण में घटिया कारगुजारी को देखते इस काम को रुकवा दिया और ट्रस्ट अफसरों को इस पूरे वर्क का एस्टीमेट दिखाने को कहा है। वहीं आज इसी सड़क को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट रोहित सभ्रवाल भी लाइव हो गए और उन्होंने पहले इस सड़क को अपने पैर से उखाड़ कर दिखाया व फिर अपने हाथों से इस सड़क के किनारों से कुरेद कर हाथ में आई बजरी दिखाई। हालांकि वे अपने इस वीडियो में इस घटिया काम के लिए नगर निगम अफसरों की कमीशन व रिश्वत की पोल खोल रहे हैं, लेकिन ये पूरी कारगुजारी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की इंजीनियरिंग विंग की है। जहां पर इस समय नगर निगम से भी बदत्तर हालात बने हुए हैं। सभ्रवाल की ओर से कमीशन का जो दावा नगर निगम की बीएंडआर ब्रांच पर किया गया है, लेकिन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अफसर भी इससे अछूते नहीं हैं। सुनने में ये भी आ रही कि ट्रस्ट में सड़कों के लगने वाले टेंडर,अलॉटमेंट व इसके बाद पैमेंट अदायगी के खेल कमीशन में कईंयों की नई नई कोठियां तक बन गई हैं। हालांकि इस सड़क को लेकर जब एसई एस सचेदवा से बात की गई तो वे ये कहकर पूरे मामले से पल्ला झाड़ गए कि उन्होंने अभी अभी चार्ज संभाला है और वे निचले अफसर से पूछ कर ही कुछ बता सकते हैं। ------- इस काम के मैटीरियल को लेकर समस्या है। मौके पर काम बंद करवा कांट्रेक्टर को सड़क ठीक करने के लिए कह दिया गया है। जब जेई बलबीर सिंह पूछा गया कि उक्त कांट्रेक्टर को कोई नोटिस दिया गया है तो उसने बताया कि अभी उसे लिखित में कोई नोटिस नहीं दिया गया। अगर वे कल तक सड़क ठीक नहीं करता तो उसे कल नोटिस जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां तीन चार सड़कें बननी हैं व सभी काम के एस्टीमेट 20 से 25 लाख रुपए के हैं। बलबीर सिंह, जेई इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ---- मौके पर बेहद घटिया काम किया जा रहा था और सड़क भी मौके से कईं जगहों पर टूट गई है। मैनें ये काम दो दिन पहले बंद करवा दिया है और ट्रस्ट अफसरों को मैनें पूरे काम का एस्टीमेट चैक करवाने को कहा है। ये सड़क तोड़कर दोबारा बनाई जाएगी, ऐसे घटिया सड़क मौके पर नहीं बनने दी जाएगी। कांट्रेक्टर की ओर से मेरे से संपर्क कर सेटिंग की आफर भी दी गई थी, लेकिन मैंने साफ इंकार करते हुए उसे सड़क दोबारा से बनाने को कहा है। दविंदर सिंह घुम्मन, इलाका कौंसलर पति --------

Road Being Built At A Cost Of 50 Lakhs Broke In Three Days



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं