यशपाल शर्मा, लुधियाना लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमण बाला सुब्रामनियम की ओर से पक्खोवाल रोड करनैल सिंह नगर में 8.8 0 एकड़ में बनने वाले अपार्टमेंट का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ही रहेगा और पंजाब सरकार की ओर से इस संबंधी एक पत्र भी जारी कर दिया गया है। जबकि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमण बाला सुब्रामनियम की ओर से 7 अक्टूबर जब पहला नवरात्रे की शुरुआत हुई थी, उस दिन अपने फेसुबक पेज पर इस अपार्टमेंट को साहिर लुधियानवी के नाम पर रखने का नामकरण भी कर दिया था। इतना ही नहीं कुछ प्रिंट मीडिया के पेपर्स में भी इस प्रोजेक्ट का नाम अटल अपार्टमेंट से बदलकर साहिर लुधियानवी रखने का दावा उनकी ओर से किया गया था। लेकिन इसके बाद जहां ये मामला राजनीतिक रंगत का रुप ले गया और भाजपा के साथ साथ शिअद नेताओं ने इस मुददे पर चेयरमैन की जमकर निंदा की थी। यही कारण है कि 19 अक्टूबर को आयोजित ट्रस्ट बैठक में अटल अपार्टमेंट से संबंधित दो प्रस्ताव नंबर 156 व 157 रखे गए थे। जिनमें एक प्रस्ताव में इस अपार्टमेंट की किश्तों व दूसरे में इस अपार्टमेंट में बनने वाले एचआईजी व एमआईजी फलैटों की कीमत निर्धारित करने से संबंधित थे। लेकिन इन दोनों प्रस्तावों में इस अपार्टमेंट का नाम अटल अपार्टमेंट के नाम से ही पंजाब सरकार के लोकल गर्वमेंट डिपार्टमेंट को भेजा गया है। गौर हो कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमण बाला सुब्रामनियम को दावों को ये तीसरा बड़ा झटका है। ई न्यूज पंजाब की तरफ से माडल टाउन एक्सटेंशन पार्ट टू की 3.79 एकड़ जमीन नीलामी पर सवाल खडे़ करते इसमें बडे़ घालमेल हाेने का खुलासा किया गया था और इसके बाद लुधियना डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा की रिपोर्ट पर पंजाब सरकार के लोकल गर्वमेंट डिपार्टमेंट ने ये ई आक्शन रदद करने का आर्डर जारी कर दिया था। इसके बाद कागजी दस्तावेजाें के आधार पर ये खुलासा भी किया गया कि इसी जमीन को लेकर कोर्ट में शुरु हुए केस में चेयरमैन की ओर से ऐसे वकील संदीप खंगूड़ को ट्रस्ट की ओर से नियुक्त किया गया है, जिस पर सरकारी ओर से एक्शन लेने को पहले से पत्र जारी किया हुआ है। इसके बाद सरकार ने अपने स्तर पर इस मामले में संदीप खंगूड़ के ऊपर वकील अनु चतरथ को नियुक्त कर लिया। अब चेयरमैन की 8.8 एकड़ में बनने वाली अटल अपार्टमेंट का नाम बदलने की मनमर्जी भी अगर नहीं चल पाई ताे उन्हें कहीं न कहीं अपने फैसलों पर आंकलन जरुर करना चाहिए।
Third Blow To Improvement Trust Chairman Atal Apartments Name Will Not Change