September 19, 2026 22:15:27
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई पंजाब मुक्ति मोर्चा की बैठक, 2 नवंबर को घरेंगे पंजाब स

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई पंजाब मुक्ति मोर्चा की बैठक, 2 नवंबर को घरेंगे पंजाब सीएम हाउस

2 नवंबर को चंडीगढ़ में सीएम हाउस घरेगा पंजाब मुक्ति मोर्चा

Oct29,2021 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने को आज पंजाब मुक्ति मोर्चा की बैठक लुधियाना में हुई। इस बैठक में मोर्चा में शामिल विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता जिनमें यूनाइटेड अकाली दल के प्रधान गुरदीप सिंह बठिंडा, भारतीय आर्थिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण जैन बावा, पंजाब बहुजन समाज पार्टी के पंजाब प्रधान रछपाल सिंह राजू, बहुजन मुक्ति मोर्चा के प्रधान राजिंदर सिंह राणा सहित अन्य शामिल हुए। इस अवसर पर सबसे पहले रिपब्लिकन पार्टी एकता बल के प्रधान एडवोकेट गुरदेव सिंह के पंजाब मुक्ति मोर्चा में शामिल होने पर जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। इसके बाद हरकीरत सिंह राणा को भारतीय आर्थिक पार्टी का पंजाब अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इसके बाद इस मीटिंग में पंजाब को नशा और भ्रष्टाचार से मुक्त करने और पंजाब में शांति बहाल करने के लिए एक नया और आत्मनिर्भर पंजाब बनाने के लिए आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने की रणनीति पर मोर्चा के पदाधिकारियों ने चर्चा की। इस मीटिंग में पंजाब से संबंधित विभिन्न मुददों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का चंडीगढ़ हाउस घेरने का एलान भी किय गया। पंजाब के अहम मुददों में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, बुडढ़ा नाला प्रोजेक्ट में 650 करोड़ रुपये का घोटाला, बैबल कलां गोलीकांड में न्याय करने, बच्चों की छात्रवृत्ति घोटाले में साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी करने सहित अन्य इश्यू शामिल हैं, पर सीएम हाउस के बाहर धरना दिया जाएगा और आगामी चुनाव में इन्हीं मुददों पर कांग्रेस सरकार की पोल भी खोली जाएगी। गौर हो कि इससे पहले करीब दस दिन पहले पंजाब मुक्ति मोर्चा की बैठक जालंधर में हुई थी।

Punjab Mukti Morcha Announced To Stage A Sit In At Cm House On November 2



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं