दीप नगर मेन सड़क धंसने के मामले में भले ही नगर निगम पुरानी सीवरेज व पेय लाइनों में लीकेज को बड़ा कारण मान कर चल रही है, लेकिन ई न्यूज पंजाब के हाथ में ऐसा फोटो लगा है जिसमें इस सड़क के धंसने पहले उसी जगह पर सड़क को तोड़ने की कोशिश करने के सबूत हाथ लगे हैं। इस फोटो से साफ पता चल रहा है कि किसी ने इस सड़क पर छेद करने की कोशिश की और जिसकी ओर से ये छेद किया गया, उसे ये भी मालूम चल चुका था कि इस कंक्रीट रोड के नीचे कोई मिटटी नहीं है। अब ये जांच का विषय है कि सड़क पर ये छेद नगर निगम के स्टाफ की ओर से किया गया या किसी पब्लिक के स्थानीय व्यक्ति की ओर से किया गया। जिस किसी ने भी इस सड़क पर छेद मार कर इसे तोड़ने की कोशिश की, उस ये पता था कि इस सड़क की हालत अधिक अच्छी नहीं हैं और इसी के चलते सड़क के साथ की गई इस छेड़खानी को छिपाने के लिए मौके पर एक पुरानी खिड़की का फ्रेम उस पर रख दिया गया। जब ये हादसा हुआ और सड़क टूट कर नीचे धंसी तब सबसे पहले ये खिड़की का फ्रेम साथ ही नीचे जा गिरा। हालांकि अभी इस ओर से किसी का ध्यान नहीं गया है, लेकिन ये बड़ी बात है कि अगर किसी निगम कर्मचारी या अफसर को इस सड़क की ये स्थिति मालूूम थी तो इस पहले ही काम शुरु कर इस हादसे को टाला जा सकता था। रोजाना इस सड़क से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं और इनमें अधिकतर दोपहिया व कारें अधिक रहती हैं। लेकिन पिछले करीब 15 दिनों से इस सड़क पर स्कूल खुलने के बाद स्कूल वैनों के निकलने का सिलसिला तेज हो गया था। ऐसे में ये गनिमत समझे कि स्कूल वैन गुजरने के बाद ये हादसा पेश आया और अगर ये हादसा वैन के अगले पहियों से पेश आया होता तो ये हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। ------- 200 फुट सड़क के हिस्से में नई लेन डालने के काम में तेजी नगर निगम की ओएंडएम शाखा की ओर से मौके पर से जल्द दिक्कत दूर करने को सीवरेज की 200 फुट लंबी सीवर लेन डालने का काम शुरु हो चुका है। इसके लिए दीप नगर को एंट्री से लेकर जिस प्वाइंट पर सड़क नीचे गिरी तक से कुछ आगे तक नई सीवर लेन डालने को कंक्रीट रोड को जेसीबी से तोड़ने का काम आरंभ किया जा चुका है। नगर निगम की ओर से अपने पक्ष में ये साफ किया गया है कि मौके पर अंडरग्राउंड सीवरेज व पानी की लेन में कहीं से लीकेज हाेने के चलते सड़क के नीचे से मिटटी खिसक गई। इसके बाद ये मिटटी या तो सीवर लेन में घुस बह गई या पानी की लेन में धीरे धीरे ये मिटटी घुसती रही और कंक्रीट रोड नीचे से खाली हो गई। जिसके बाद ये बड़ा हादसा पेश आ गया। ----- दुकानदारों के लिए आई बड़ी समस्या इस सड़क के धंसने से स्थानीय दुकानदारों की दुकानदारी पूरी तरह से चौपट हो गई है। असल में ये कंक्रीट रोड वॉल टू वॉल नीचे गिर जाने से स्थानीय दुकानदारों की दुकानदारी पूरी तरह से बंद पड़ी है। अब नगर निगम की ओर से मौके पर 200 फुट सीवर लेन डालने का काम शुरु कर दिया गया है और ऐसे में बाकी रहते दुकानदारों का काम भी अगले दस से पंद्रह दिनों के लिए ठप रह सकता है। ---- सड़क को किसी पब्लिक की ओर से कोई काम करने को तोड़ा गया होगा और अगर हमें इसकी कोई जानकारी किसी भी व्यक्ति से आ जाती तो तुरंत सड़क के इस हिस्से को तोड़ हालात को जाना जा सकता था। ब्लैक टॉप वाली सड़क में कईं बार पानी की लीकेज होने पर पानी रीसकर ऊपर आ जाता है और कईं सालाें पहले कैलाश चौक पर ऐसे ही हुआ था। स्थानीय एक दुकानदार की शिकायत पर निगम स्टाफ ने इस सड़क को तोड़कर पहले ठीक कर दिया था। मौके पर अब पहले 200 फुट लंबी सीवर लाइन डालने का काम चालू कर दिया गया है। ये सड़क भीतरी है, इसलिए इस में कुछ समय जरुर लग जाएगा। रविंदर गर्ग, एसई बीएंडआर नगर निगम
Who Had Made A Big Hole On The New Road Before The Deep Nagar Main Road Collapsed