September 19, 2026 21:10:00
क्या पंजाब के बिगड़ते लॉ एंड आर्डर को देख बदल डाले मुख्य सचिव और डीजीपी !

क्या पंजाब के बिगड़ते लॉ एंड आर्डर को देख बदल डाले मुख्य सचिव और डीजीपी !

मर्डर व गोली चलना पंजाब में हुआ आम, खालिस्तान का लावा भी धधकने लगा

Jul5,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

आम आदमी पार्टी की सरकार ने एकाएक पंजाब में बड़ा फेरबदल करते हुए पंजाब के मुख्य सचिव व डीजीपी पंजाब के पदों पर नए अधिकारी नियुक्त कर डालें हैं। सूत्रों का कहना है कि इसका बड़ा कारण पंजाब में पिछले करीब एक महीने से लगातार बिगड़ता चला जा रहा लॉ एंड आर्डर है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाल की गोलियों से निर्मम हत्या और इसके बाद भी पंजाब के किसी न किसी हिस्से में लूटपाट और गोली चलने जैसे मामले आम हो गए थे और इसे लेकर पंजाब के राजनीतिक नेताओं के साथ बाहरी राज्यों से भी आम आदमी पार्टी की सरकार पर लॉ एंड आर्डर न संभाल पाने के अटकलें लगनी शुरु हो गई थी। यही कारण है कि पहले पंजाब के डीजीपी वीके भंवरा के लंबे छुटटी पर जाने की बात के साथ 1992 बैंच के आईपीएस गौरव यादव को पंजाब के डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया और इसके साथ पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी को हटा कर 1989 बैंच आईएएस वीके जंजुआ को इस पद पर बिठा दिया गया है। इतना ही नहीं आज में एसीपी व डीएसपी स्तर पर भी बडे़ तबादले देखने को मिले हैं। इसके साथ साथ पंजाब में लगातार पिछले कुछ दिनों से खालिस्तान जैसे शब्द का भी शोरगुल लगातार सुनने में आ रहा है और आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद इस शब्द ने हर पंजाबी के दिल की बैचेनी को बढ़ा दिया है। ऐसे नारों से आम पब्लिक ये सोचने को भी मजबूर हो रही है कि पंजाब जा किस दिशा में रहा है।

Should The Chief Secretary And Dgp Change In View Of The Deteriorating Law And Order Of Punjab

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं