September 19, 2026 21:10:51
मेयर के ऋषि नगर आफिस के साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के बूथों की तोड़ी दीवार, ट्रस्ट आफिस पहुंचा मामला

मेयर के ऋषि नगर आफिस के साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के बूथों की तोड़ी दीवार, ट्रस्ट आफिस पहुंचा मामला

इन कार्नर बूथों की ई आक्शन में भी बड़ा हेरफेर

Jul25,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

जहां पहले लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्ट्री विक्की जिप्सी की ओर से किचलू नगर में ई आक्शन में खरीदे बूथों की दीवार तोड़ने का मामला जहां करीब दो महीने पहले चर्चा में आया था और अब ऋषि नगर में मौजूदा मेयर बलकार सिंह संधू के आफिस के ठीक साथ कार्नर बूथों में तोड़ फोड़ का मामला सामने आया है। शनिवार व रविवार की छुटटी का फायदा उठाते हुए इन बूथों की सरकारी दीवारों को तोड़ डाला गया और एक बूथ से दूसरे बूथ को जोड़ने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। बड़ी बात है कि लुधियाना में नियमों को ताक में रख चेंज आफ लैंड यूज को अंजाम दिया जा रहा है और सरकारी अफसर कार्रवाई के नाम पर लीपापोती कर अपने स्कीन बचा रहे हैं। बताया जाता है कि इन बूथों की ई आक्शन की भी बड़ी गजब कहानी है। सूत्र बताते हैं कि कार्नर में पड़ते एक बूथ को 35 लाख रुपए की कीमत में खरीदा गया है, जबकि एक बूथ सेटिंग के जरिए मात्र 20 लाख में खरीद लिया गया। ऐसे में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में किस कदर तक धांधली का खेल खेला गया, ये धीरे धीरे विजिलेंस की ओर से अफसरों की मुंह से ही उगलाना भी शुरु कर दिया गया है। ध्यान रहे इन बूथों से कुछ ही दूरी पर गरीबों के सरकारी फलैटों को साफ कर एक दो मंजिला बिल्डिंग खड़ी कर दी गई है और अभी तक ट्रस्ट अफसर इस मामले में किसी कार्रवाई को अंजाम नहीं दे पाए हैं । वहीं इस बारे में जब इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में एसई का नया कार्यभार देख रहे राकेश गर्ग से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ये मामला मेरे ध्यान में आया है और इसके लिए संबंधित एसडीओ को कार्रवाई करने का कह दिया है। अगर बूथ मालिक अपनी गलती नहीं सुधराता तो उसके बूथ कैंसिल की कार्रवाई आरंभ की जाएगी।

The Broken Wall Of The Booths Of The Improvement Trust

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं