मानसा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू को भगाने के मामले में मानसा पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में गैंगस्टर दीपक टीनू के अलावा उसकी गर्लफ्रेंड जतिंदर कौर और भगाने में मददगार बने सीआईए मानसा के पूर्व इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह समेत 10 लोग शामिल है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर दीपक टीनू को सब इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह पूछताछ के लिए जेल से लाया था। जिसके बाद उसे रात को अपने घर ले गया। जहां से एक अक्टूबर को टीनू फरार हो गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी टीनू को अजमेर के केकड़ी से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 हैंड ग्रेनेड और 2 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद किए थे। गैंगस्टर टीनू पर फर्जी पासपोर्ट का केस दर्ज गौरतलब है कि 20 जून 2022 को पंजाब स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन मोहाली ने फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। मामले में गैंगस्टर लॉरेंस, कर्मवीर सिंह उर्फ कर्णवीर, सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी, सतवीर वडिंग उर्फ सैम, अनमोल, सचिन, राजवीर सिंह उर्फ रवि राजगढ़, यादविंदर सिंह उर्फ चांदी, बलदेव चौधरी उर्फ बल्लू उर्फ काकू, गुरिंदरपाल सिंह उर्फ गोगा व अन्य आरोपियों को नामजद किया था। इन आरोपियों को भेजा विदेश आरोपियों ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के ट्रैवल एजेंटों की मिलीभगत से उन्हें मोटी रकम देकर गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल, लॉरेंस के रिश्तेदार सचिन थापन की फर्जी पहचान व एड्रेस पर उनकी असली फोटो लगाकर उन्हें अवैध ढंग से विदेश भेजा था।
Chargesheet Filed Against 10 People Including Accused Of Moosewala Murder Case Tinu His Girlfriend And Cia Incharge