लुधियाना से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने दो ऑस्कर जीतकर भारत के इतिहास रचने पर बेहद उत्साहित और गर्मजोशी से प्रतिक्रिया दी है। आज यहां बयान में, उन्होंने कहा कि एक भारतीय होने के नाते उन्हें गर्व महसूस होता है कि फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने "बेस्ट ओरिजिनल सांग अवार्ड" जीता है और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने "बेस्ट डाक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म" का पुरस्कार जीता है। उन्होंने कहा, "ये पुरस्कार भारतीय प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा सम्मान है।" उन्होंने कहा कि 95वें एकडेमी अवार्ड्स में -द एलिफेंट व्हिस्परर्स- के लिए यह एक अच्छी-खासी जीत है और प्रतिभाशाली टीम को एक शक्तिशाली डाक्यूमेंट्री बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह डाक्यूमेंट्री और मनुष्यों और जानवरों के बीच विशेष बंधन पर प्रकाश डालती है जिस में संरक्षण प्रयासों की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया है। अरोड़ा ने एकडेमी अवार्ड्स जीतने के लिए आरआरआर मूवी की टीम को भी बधाई दी और इसे भारत के लिए "गर्व का क्षण" करार दिया। अरोड़ा ने कहा, "यह भारतीय संगीत और सिनेमा के लिए बहुत बड़ी जीत है।" उन्होंने कहा, "यह हर भारतीय के लिए जश्न मनाने का समय है।" अरोड़ा ने इससे पहले ऑस्कर जीतने वाले भारतीयों के नाम भी याद किए। जिनमें भानु अथैया- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन (1983); सत्यजीत रे- आनरेरी अवार्ड (1992); रेसुल पुकुट्टी- बेस्ट साउंड मिक्सिंग (2009); गुलज़ार-बेस्ट ओरिजिनल सांग (2009); और ए आर रहमान- बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट ओरिजिनल सांग (2009) के नाम शामिल हैं।
Mp Arora 2 Oscars Much Awaited Recognition Of Indian Cinema