September 19, 2026 22:15:50
पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल, सीएम मान ने शहरी विकास मंत्रालय अमन अरोड़ा से ले अपने हाथों में लिया

पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल, सीएम मान ने शहरी विकास मंत्रालय अमन अरोड़ा से ले अपने हाथों में लिया

Mar15,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पंजाब कैबिनेट में चुपचाप बड़ा फेरबदल कर दिया है। मान ने हाउसिंग व अर्बन डेवलपमेंट मंत्रालय डिपार्टमेंट कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा से लेकर अपने हाथों में ले लिया है। बड़ी बात है कि एनओसी व इल्लीगल कालोनियों का मुददा अब आम आदमी पार्टी के गले की हडडी बनता दिख रहा है, जिसके चलते सीएम मान ने अब ये कमान अपने हाथों में ले ली है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी अब विभिन्न शहरों में बडे़ बडे़ अर्बन इस्टेट भी काटने व जमीन एक्वायर की भी प्लानिंग में है। इसी के मददेनजर लुधियाना में भी हंबड़ा रोड पर 2 हजार एकड़ में नया अर्बन इस्टेट बनाने की प्लानिंग चर्चा में है और इस प्रोजेक्ट में जमीन की खरीद फरोख्त में भी कुछ लोगों की ओर से कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की इंवोल्वमेंट होने की चर्चा भी मार्केट में जमकर चली थी। ऐसे में अब मुख्यमंत्री मान की ओर से ये डिपार्टमेंट उनसे लेकर अपने हाथों में लेने के पीछे कोई न कोई बड़ा कारण जरुर कहा जा रहा है, जिसका फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। अमन अरोड़ा से इतना बड़ा डिपार्टमेंट लेना साफ साफ दिखाता है कि उनके पर कुतर दिए गए हैं। आज किए गए बडे़ फेरबदल में कुछ ओर डिपार्टमेंट भी थोड़े बहुत इधर उधर किए गए हैं, लेकिन चर्चा में केवल अमन अरोड़ा ही हैं। बड़ी बात है कि पंजाब सरकार इल्लीगल कालोनी मामले में अब बिना एनओसी के रजिस्ट्री करने के एलान के बाद इस पूरे विवाद में पहले से बैकफुट पर आ गई हैं। दूसरी बड़ी बात है कि सीएम मान ये डिपार्टमेंट अमन अरोड़ा से लेकर किसी अन्य मंत्री के पोर्टफोलियों में नहीं जोड़ा।

Punjab Cabinet Reshuffled Cm Mann Takes Over Urban Development Ministry From Aman Arora

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं