चंडीगढ़। आय से अधित संपत्ति मामले में फंसे कांग्रेस के पूर्व मंत्री रहे ब्रह्म महिंद्रा शुक्रवार को विजिलेंस आफिस पहुंचे। जहां महिंद्रा ने उनके खिलाफ दर्ज शिकायत की जांच ज्वाइंन की। इस दौरान अधिकारियों द्वारा उनसे आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ की गई। इससे पहले विजिलेंस की जांच टीम द्वारा ब्रह्म महिंद्रा को पूछताछ के लिए अलग अलग समय पर तीन नोटिस भेजे गए थे, लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की दलील देते हुए वह पेश नहीं हो सके थे। खुद पर लगे आरोपों को गलत बता चुके महिंद्रा इससे पहले ब्रह्म महिंद्रा द्वारा विजिलेंस कमीशन के पास याचिका लगाई गई थी। इसमें उन्होंने विजिलेंस द्वारा उनके संबंध में की जा रही कार्रवाई को गलत बताया था, लेकिन कमीशन द्वारा उन्हें हस्तक्षेप नहीं करने को कहा गया था। साथ ही जांच टीम को भी कार्रवाई बारे विचार करने को कहा गया था। गौरतलब है कि पंजाब विजिलेंस द्वारा अब तक पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां और पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर कानूनी कार्रवाई के बाद अब पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्म मोहिंदरा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच की जा रही है।
Vigilance Questioning Of Former Congress Minister Brahm Mahindra Allegations Of Disproportionate Assets Did Not Appear Earlier Due To Ill Health