September 19, 2026 22:16:38
अमृतपाल की पत्नी-परिवार के खातों की जांच शुरू:जॉर्जिया में Isi से हथियारों की ट्रेनिंग ली; Cm मान बो

अमृतपाल की पत्नी-परिवार के खातों की जांच शुरू:जॉर्जिया में Isi से हथियारों की ट्रेनिंग ली; Cm मान बोले- शांति से खिलवाड़ नहीं होने देंगे

Mar21,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस पिछले चार दिन से तलाश रही है। अमृतपाल कहां है, अभी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। हालांकि, पिता का आरोप है कि पुलिस फंसा रही है और उसे हिरासत में रखा है। पुलिस का कहना है कि अमृतपाल सिख देश बनाना चाहता था। अब अमृतपाल की NRI पत्नी किरणदीप कौर और परिवार के बैंक खातों, मूवमेंट और संबंधों की जांच की जा रही है। जांच के लिए अमृतपाल के 500 करीबियों की लिस्ट भी तैयार की गई है। पंजाब के CM भगवंत मान ने पहली बार इस मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने कहा- पंजाब की शांति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी कट्टर देशभक्त पार्टी है। हाईकोर्ट में पंजाब के AG ने कहा कि अमृतपाल पर NSA लगाया गया है। - सरकार ने 72 घंटे बाद आधे पंजाब में दोपहर 12 बजे के बाद इंटरनेट शुरू कर दिया है। - तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, अमृतसर पर इंटरनेट और SMS सेवा 23 मार्च दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। खुफिया एजेंसियों का खुलासा- अमृतपाल ने जॉर्जिया से हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली वहीं खुफिया एजेंसियों की जांच में नया खुलासा हुआ है कि अमृतपाल को पाक खुफिया एजेंसी ISI ने जॉर्जिया में हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी थी। वह पंजाब आने से पहले दुबई से जॉर्जिया गया था। उसकी आनदंपुर खालसा फोर्स (AKF) बनाने की तैयारी भी इसी ट्रेनिंग का हिस्सा थी। उसे पंजाब में गड़बड़ी कर देश का माहौल खराब करने की पूरी ट्रेनिंग जॉर्जिया में ही दी गई। SFJ ने पावर प्लांट उड़ाने की धमकी दी सिख अलगाववादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस ने अमृतपाल सिंह का समर्थन करते हुए दिल्ली के बवाना स्थित प्रगति तीन पावर प्लांट पर हमले की धमकी दी है। सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत पन्नू ने एक बयान जारी कर सिखों से असहयोग आंदोलन शुरू करने और दिल्ली को शटडाउन करने की अपील की है। अमृतपाल के समर्थकों को दूसरे राज्यों की जेलों में शिफ्ट किया जा रहा अमृतपाल के सभी समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पंजाब से बाहर की जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। अब तक 116 लोग अरेस्ट हो चुके हैं। एनआईए और पंजाब पुलिस ने मिलकर देश की 13 जेलों को आईडेंटिफाई किया, जो पंजाब से सैकड़ों किलोमीटर दूर हैं। इनमें अधिकतर जेलें देश के दक्षिणी हिस्से में हैं। ऐसा इसलिए किया जाएगा, ताकि पंजाब का माहौल तनावपूर्ण न हो और अमृतपाल सिंह के नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ा जा सके।

Amritpal S Wife Family Accounts Started Investigation Took Arms Training From Isi In Georgia Cm Mann Said Will Not Let Peace Be Played With



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं