September 19, 2026 22:18:59
महिला आयोग अध्यक्ष मनीषा गुलाटी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, पंजाब सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिका

महिला आयोग अध्यक्ष मनीषा गुलाटी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, पंजाब सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिका खारिज

Mar28,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से हटाई गईं मनीषा गुलाटी को अब हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पंजाब सरकार के फैसले के खिलाफ मनीषा गुलाटी की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। पंजाब सरकार ने 10 मार्च को मनीषा गुलाटी को पंजाब राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने का आदेश जारी किया था। पंजाब सरकार ने उन्हें इस पद पर दी गई पदोन्नति को नामंजूर कर दिया था। मनीषा गुलाटी ने सरकार के इस आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी और कहा था कि उन्हें बिना कोई कारण बताए इस पद से हटाया गया है, जो न्यायोचित नहीं है। मनीषा गुलाटी ने कहा कि उनका कार्यकाल मार्च 2024 तक है, अगर उन्हें पहले हटाया जाता है तो सरकार को कारण बताना चाहिए। इससे पहले भी मनीषा गुलाटी को पंजाब सरकार ने आयोग के अध्यक्ष पद से हटा दिया था और उस वक्त मनीषा गुलाटी हाईकोर्ट भी पहुंची थीं। कोर्ट का फैसला मनीषा गुलाटी के पक्ष में रहा और उन्होंने दोबारा आयोग के अध्यक्ष का पद संभाला था।

Big Blow To Womens Commission President Manisha Gulati From High Court Petition Filed Against Punjab Governments Decision Dismissed

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं