September 19, 2026 22:18:05
अमृतपाल की पत्नी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, Nri किरणदीप कौर बोली, धर्मप्रचार गलत काम नहीं, उन्हें फंसा

अमृतपाल की पत्नी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, Nri किरणदीप कौर बोली, धर्मप्रचार गलत काम नहीं, उन्हें फंसाया जा रहा, मैं उनके साथ हूं

Mar28,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। वारिस पंजाब दे के चीफ व भगौड़े खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की NRI पत्नी किरणदीप कौर ने पहली बार पूरे मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। किरणदीप कौर ब्रिटेन की नागरिक हैं। हालांकि वह मूल रुप से जालंधर के गांव कुलारा की रहने वाली है। एक पत्रिका से बातचीत में किरणदीप ने अपने व अमृतपाल के रिश्तों से लेकर अमृतपाल की फरारी पर खुलकर बात की। इसके अलावा अमृतपाल से फ्रेंडशिप से लेकर शादी तक के बारे में भी बताया। सवाल: अमृतपाल से आप कैसे मिली? जवाब: पहली बार अमृतपाल सिंह को मैं इंस्टाग्राम के जरिए मिली थी। उनकी पोस्टें और विचारों से मैं काफी प्रभावित हुई। मुझे लगा कि ये इंसान धर्म और इंसानियत के लिए काम करता है। अमृतपाल सिंह की सोच अपने धर्म के प्रति बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा से भरी दिखी। करीब 1 साल अमृत को सोशल मीडिया पर फॉलो किया। मैंने उसे एक प्रशंसा संदेश भेजा था और उससे कहा कि वह जो कर रहा है, वह बहुत अच्छा है। सवाल : क्या सोच कर आपने उनसे शादी की? जवाब: अमृतपाल सिंह सिख धर्म से प्यार करने वाले इंसान है और धार्मिक प्रवचन के कार्य को प्राथमिकता देते रहे है। कई लोग उनका विरोध भी करते रहे है लेकिन वह अपने धर्म और सच्चाई के प्रति निष्ठावान रहे हैं। अमृतपाल सिंह अपना जीवन सादगी से गुजारते रहे हैं। ये एक बड़ा कारण रहा है कि जो उन्हें अपना जीवन साथी चुना। सवाल: इस समय अमृतपाल सिंह कहा है? जवाब: अमृतपाल सिंह से लंबे समय से बातचीत नहीं हुई। उनकी कभी कोई कॉल वगैरह भी नहीं आई। मीडिया से ही पता चल रहा है, कभी उन्हें कहीं बता रहे हैं तो कभी कहीं बता रहे है। परिवार के सभी सदस्य उन्हें लेकर चिंतित हैं। उन्होंने हमेशा सिख धर्म की बात की है। हमेशा सिखों के हक को लेकर उनके विचार बाकियों से अलग रहे है। सवाल: क्या आपको लगा है कि अमृतपाल ने पंजाब में कुछ गलत किया? जवाब: अमृतपाल ने हमेशा धर्म और पंजाब के लोगों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया, वह बेकसूर है। अपने धर्म का प्रचार करना गलत नहीं है। अमृतपाल ने हमेशा युवाओं को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया है। आज उन्हें गलत आरोपों में फंसाया जा रहा है।

Amritpals Wife Broke Silence For The First Time Nri Kirandeep Kaur Said Propaganda Is Not Wrong They Are Being Framed I Am With Them



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं