चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब की आप सरकार के एक मंत्री की सैक्सुअल वीडियो होने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि आप सरकार खुद को ईमानदार बताती है। लेकिन इसी सरकार के मंत्री महिलाओं के साथ ऐसी हरकतें कर रहे है। खैहरा ने वीडियोज पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित को सौंपी है। साथ ही उन्हें शिकायत देकर वीडियो की जांच कराने के बाद एफआईआर की मांग भी की है। चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रेस के दौरान सुखपाल खैहरा ने कहा कि यह वीडियो बेहद आपत्तिजनक है। जिसे देखा भी नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं है। क्योंकि वे मामले को रफा दफा कर सकते है। इसी लिए वीडियो क्लिप गवर्नर को दी गई है। उन्होंने वीडियो की जांच करवाकर एक्शन लेने के लिए कहा है।
Khaira Handed Over The Sexual Video Of Aap Minister To The Governor Said That He Did Not Trust The Punjab Police Thats Why He Did Not Give The Clip