September 19, 2026 21:09:57
पंजाब के शिक्षा विभाग ऑफिसों में काम ठप:कच्चे कर्मचारियों ने शुरू की कलम छोड़ हड़ताल, बोले- रेगुलर क

पंजाब के शिक्षा विभाग ऑफिसों में काम ठप:कच्चे कर्मचारियों ने शुरू की कलम छोड़ हड़ताल, बोले- रेगुलर के नाम पर धोखा

Jul6,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में आज से शिक्षा विभाग के ऑफिसों में कोई काम नहीं होगा। शिक्षा विभाग में ठेके पर काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों ने आज से दफ्तरों में कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। कच्चे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी को लेकर मोर्चा खोल दिया है। शिक्षा विभाग में आज से स्कूलों की डेवलपमेंट से लेकर अन्य कार्यों के लिए आने वाली ग्रांटें बांटने, दफ्तरी कामकाज से लेकर मिड डे मील का काम बंद रहेगा। कर्मचारियों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी पिछले 10 महीनों से ठेके पर काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर करने का प्रचार कर रही है, लेकिन जो सच्चाई सामने आई है वह यह है कि सरकार कच्चे कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। पंजाब सरकार स्केल, सीएसआर और पेंशन लाभ दिए बिना रेगुलर करने का प्रचार कर रही है, जो कर्मचारियों के साथ पूरी तरह से धोखा है। अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर गए कर्मचारी 
शिक्षा विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें मालूम है कि हड़ताल की वजह से काम प्रभावित हो रहा है, लेकिन वह मजबूर हैं। उन्हें अपने हकों के लिए यह कदम उठाना पड़ा है। उनके इस कदम के लिए और जो काम प्रभावित हो रहा है उसके लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। कर्मचारियों ने कहा कि वह अनिश्चितकाल के लिए कल मछोड़ हड़ताल पर हैं। स्टेट से लेकर ब्लॉक तक सब जगह काम बंद 
कर्मचारी आज ड्यूटी पर तो आए हैं, लेकिन वह अपने-अपने दफ्तरों के बाहर बैठ कर सरकार का विरोध कर रहे हैं। आज स्टेट मुख्यालय मोहाली से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर भी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सभी जगह कर्मचारी अपने-अपने दफ्तरों में अपनी-अपनी सीटों पर बैठने की बजाय दफ्तरों के बाहर दरी बिछाकर बैठे हैं।

Work-Stalled-In-Punjabs-Education-Department-Offices-Raw-Employees-Started-Strike-Leaving-Pen-Said-Cheating-In-The-Name-Of-Regular



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं