September 19, 2026 22:15:50
नवजोत सिद्धू की कोठी के पास वाला पुल गिरेगा, Nhai के ढहाने के आदेश, गैर-कानूनी घोषित किया गया

नवजोत सिद्धू की कोठी के पास वाला पुल गिरेगा, Nhai के ढहाने के आदेश, गैर-कानूनी घोषित किया गया

Jul8,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की अमृतसर स्थित कोठी तक जाने वाले पुल को ढहाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा जारी किए गए। सिद्धू की रिहायशी कॉलोनी होली सिटी में दाखिल होने के लिए यह पुल तुंग डाब ड्रेन पर बनाया गया है। NHAI द्वारा कॉलोनी के मुख्य गेट पर पुल के गैर कानूनी होने का नोटिस चस्पा किया गया है। दरअसल, इस पुल से करीब एक दशक से अधिक समय से कॉलोनी में रहने वाले लोगों में काफी नाराजगी है। करोड़ों रुपए खर्च करके यहां बसे लोग अब ठगा महसूस कर रहे हैं। उनकी शिकायत पर ही यह कार्रवाई की गई है। कॉलोनाइजर को गिरफ्तार करने की मांग आरोप हैं कि जिस कॉलोनाइजर ने यह कॉलोनी काटी, उसने खरीदारों को पुल गैर कानूनी होने के बारे में जानकारी नहीं दी। नतीजतन होली सिटी टाउनशिप एसोसिएशन द्वारा कॉलोनाइजर के खिलाफ सरकार और लोगों से धोखाधड़ी करने का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार करने की मांग की गई है। अमृतसर हवाई अड्‌डा रोड के पास कॉलोनी दरअसल, अमृतसर हवाई अड्‌डा रोड के पास बाइपास पर बनी यह कॉलोनी बीते कई साल से विवादों में है। कॉलोनाइजर द्वारा बरती गई अनियमितताओं के कारण कॉलोनी के लोग सरकार से उनकी समस्या के समाधान के लिए कई बार अपील कर चुके हैं। साथ ही हाईकोर्ट की शरण भी ले चुके हैं।

Bridge-Near-Navjot-Sidhus-Kothi-Will-Collapse-Nhais-Demolition-Order-Declared-Illegal

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं