चंडीगढ़। CM पंजाब भगवंत मान ने आज प्रदेश में इंडस्ट्रियल क्षेत्र के विकास और उद्योगपतियों को अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए सुझाव मांगे है। उन्होंने एक व्हाट्स एप नंबर और ईमेल आइडी जारी किया है, जिस पर उद्योगपति और अन्य लोग पंजाब सरकार को अपने सुझाव दे सकते हैं। CM मान द्वारा जारी व्हाट्स एप नंबर (81948-91948) पर लोग अपने सुझाव भेज सकते हैं। इसके अलावा ईमेल आईडी punjabconsultation@gmail.com पर भी ई-मेल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह एक नई पहल की गई है। पंजाब सरकार इंडस्ट्रियलिस्ट को प्रदेश में लाकर उन्हें बिजनेस के अनुकूल माहौल प्रदान करेगी। इसी कारण लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं, ताकि पंजाब में बिजनेस फ्रेंडली इंफ्रास्ट्रक्चर कायम किया जा सके। रेवेन्यू और रोजगार बढ़ने की उम्मीद CM ने कहा कि पंजाब में जब कारोबार बढ़ेगा तो रेवेन्यू आएगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों और लोगों के सुझावों के अनुसार प्रदेश सरकार इंडस्ट्रियल विकास की नीति तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि AAP सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। कहा कि जिस तरह बिजली, मोहल्ला क्लिनिक और नहरी पानी के संबंध में लोगों से सुझाव मांगे और फिर उनके अनुसार लागू सुविधा के नतीजे सभी के सामने हैं। पहले भी सुझाव लेकर काम किए CM मान ने कहा कि पंजाब में अब बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। मोहल्ला क्लिनिक में 35 लाख से अधिक लोग दवाइयां लेकर ठीक हुए हैं। उन खेतों में भी नहरी पानी पहुंचा, जहां 35-40 साल से पानी नहीं देखा गया था। उन्होंने लोगों से अपने कीमती सुझाव देने की अपील की है, ताकि प्रदेश के इंडस्ट्रियल क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा सके।
Punjabs-Industry-Needs-Peoples-Suggestions-Cm-Mann-Released-Whatsapp-Email-Id-Suggestions-Sought-For-Industrial-Development