September 19, 2026 21:12:33
पंजाब के 6 इलाकों में रेड अलर्ट जारी:लुधियाना-जालंधर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 60 किमी की रफ्तार

पंजाब के 6 इलाकों में रेड अलर्ट जारी:लुधियाना-जालंधर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 60 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी

Jul9,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में मानसून ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार पंजाब के 6 इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यानी कि यहां तेज बारिश तो होगी ही, 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। राजपुरा, डेरा बस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना और खरड़ में यह अलर्ट जारी किया गया है। किसानों को खेतों में न जाने व लोगों को घरों से बिना काम के बाहर न निकलने की हिदायत दी है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
वहीं पंजाब के तकरीबन 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। यहां 40 किमी तक की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश होगी। लुधियाना, चमकौर साहिब, समराला, बलाचौर, फिल्लौर, नकोदर, फगवाड़ा, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, होशियारपुर, बाबा बकाला साहिब अमृतसर, बटाला, भुलत्थ, दसूआ, मुकेरियां, गुरदासपुर में यह अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह बुडलाढ़ा, पटियाला, राजपुरा, खन्ना, खरड़, खमाणो, रूपनगर, बलाचौर, शाहकोट, सुल्तानपुर लोधी, खडूर साहिब, रायकोट, जगराओ, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल और पठानकोट में येलो अलर्ट जारी है। यहां 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश हो सकती है। बीते कल भी जमकर बरसे थे बादल
मौसम विभाग ने पूरे पंजाब में बारिश की संभावना को जताया है। वहीं बीते दिन भी पंजाब के अधिकतर हिस्सों में बादल जमकर बरसे थे। जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पंजाब के अधिकतर शहरों में एक से दो फीट तक पानी भर गया। ममदोट बॉर्डर पर लगी हुई फैंसिंग को नुकसान पहुंचा है। फैंसिंग के नीचे से जमीन ही बह गई। वहीं ब्यास व रावी में भी पानी का बहाव काफी तेज है, जिसके चलते दरिया के आसपास रहने वालों और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

Red-Alert-Issued-In-6-Areas-Of-Punjab-Orange-Alert-In-6-Districts-Including-Ludhiana-Jalandhar-Winds-Will-Also-Blow-At-A-Speed-Of-60-Km



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं