लुधियाना। पंजाब में तेज बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान का पांव फ्रैक्चर हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो अपलोड कर दी है। फ्रैक्चर के बाद मंत्री मान ने खरड़ के सरकारी अस्पताल जाकर प्लास्टर कराया। डॉक्टरों ने कुछ दिन उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। अनमोल गगन मान ने पोस्ट में लिखा-"हलके के लोगों को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके द्वारा हलके का दौरा कर लिया गया है। वह प्रशासन और अपनी टीमों को निर्देश दे चुकी हैं कि लोगों को किसी प्रकार की समस्या आ सामना नहीं करना पड़े।" CM मान के निर्देश पर मंत्री व विधायक कर रहे दौरा CM भगवंत मान के निर्देशों पर सभी मंत्री, विधायक, पुलिस कमिश्नर, DC और SSP को लोगों के बीच में जाकर हालात का जायजा लेना है। इन निर्देशों के बाद AAP के सभी मंत्री व विधायकों समेत अफसर अपने-अपने हलके और अधीन क्षेत्रों में हालात का जायजा लेकर जरूरी प्रबंध करने में जुटे है। राज्य भर में फ्लड कंट्रोल रूम्स भी स्थापित किए गए हैं।
Punjab-Minister-Anmol-Gagan-Manns-Foot-Fracture-Had-Arrived-To-Take-Stock-Of-The-Damage-Caused-By-The-Rain-Doctors-Advised-Bed-Rest