लुधियाना। पंजाब में कल से लगातार तेज बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। बारिश की वजह से जालंधर में 60 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। DC विशेष सारंगल ने बाढ़ संभावित इलाकों में लोगों को सुबह शाम ठीकरी पहरा लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर फेंसिंग टूट गई। बरसाती पानी बॉर्डर पार कर गया है। वहीं रोपड़, नवांशहर और मोहाली में हालात बिगड़ने के बाद कल सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। मोहाली में हालात बेकाबू होने लगे हैं। यहां दिन भर 6 NDRF की टीमों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अब पंजाब सरकार ने आर्मी से मदद मांगी है। पंजाब सरकार के गृह सचिव ने चंडी मंदिर स्थित आर्मी की वेस्टर्न कमांड को चिट्ठी लिखकर राहत व बचाव में सहायता के लिए कहा है। उधर जालंधर जिले में 50 गांव खाली कराए जा रहे हैं। बाढ़ की आशंका को देखते हुए डीसी विशेष सारंगल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इसे निर्देश दिए हैं। यह गांव जालंधर जिले के शाहकोट उपमंडल के हैं। सरकार ने कंट्रोल रूम किए एक्टिव पंजाब में बिगड़ते हालात को देखते हुए फ्लड कंट्रोल यूनिट एक्टिव कर दिए हैं। सरकार ने सभी जिलों के अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। सभी जिलों के DC को बाढ़ से राहत व बचाव कार्य को मॉनीटर करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा CM भगवंत मान के आदेश के बाद मंत्री और विधायक भी फील्ड में निकल आए हैं।
Rain-Wreaks-Havoc-In-Punjab-Border-Piri-Facing-Broken-Schools-Closed-In-Many-Districts-Army-Sought-Help-In-Mohali-Flood-Alert-Issued-In-60-Villages-In-Jalandhar