September 19, 2026 22:18:50
डेंजर जोन में पहुंचा सतलुज दरिया, अवैध माइनिंग ने कमजोर किए बांध, 20 गांव खाली कराए

डेंजर जोन में पहुंचा सतलुज दरिया, अवैध माइनिंग ने कमजोर किए बांध, 20 गांव खाली कराए

Jul10,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में रेत माफिया की और से सतलुज दरिया में अवैध माइनिंग करने के कारण अब दरिया डेंजर जोन में आ चुका है। जिसके चलते जिला प्रशाशन की और से दरिया के आसपास मौजूद 20 गांवों वालों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। कई गांव खाली हो चुके हैं। सतलुज दरिया के हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। लगातार पानी के पॉइंट बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है। रात 11.30 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक, दरिया में पानी 237 पॉइंट पर आ गया था। नहरी विभाग के कर्मचारी लगातार बढ़ रहे जलस्तर की रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं। देर रात सतलुज दरिया के नजदीकी गांव तलवंडी, भौंकड़ा, शनि, राजेपुर, लाडोवाल आदि में लोगों ने सड़कों पर रात बिताई। गांव के लोग दरिया के आस-पास ही पहरा देते रहे। भौंकड़ा गांव के युवकों ने किश्ती का भी प्रबंध किया हुआ है लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाय जा रहा हैं। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि सतलुज दरिया के बांध मजबूत बने थे, लेकिन यहां से रेत माइनिंग जब होती है तो माफिया द्वारा इन बांधों को तोड़ दिया जाता है। इस कारण अब बांध कमजोर हो चुके हैं। बांध कमजोर होने से आस-पास के 15 से 20 गांवों के डूबने का खतरा है। सतलुज दरिया के नजदीक बनी दरगाह की पिछली दीवार पानी में समा चुकी है।

Sutlej-River-Reaches-Danger-Zone-Illegal-Mining-Weakens-Dam-20-Villages-Evacuated

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं