September 19, 2026 21:14:12
पंजाब के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, फिल्लौर में पुलिस एकेडमी में 250 गाड़ियां डूबी; चीफ सेक्रेट

पंजाब के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, फिल्लौर में पुलिस एकेडमी में 250 गाड़ियां डूबी; चीफ सेक्रेटरी ने बुलाई सभी विभागों की बैठक

Jul10,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में आज भी भारी बारिश होने के आसार हैं। सोमवार पूर्वी मालवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दोआबा के लिए येलो अलर्ट है, जिसके तहत आने वाले कुछ घंटों में जमकर बारिश होगी। वहीं, मुख्यमंत्री के आदेशों पर चीफ सेक्रेटरी ने सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। सीएम ने भी लोगों को ना घबराने की अपील की है। चीफ सेक्रेटरी पंजाब सरकार अनुराग वर्मा ने भारी बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन और आगे की तैयारियों को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। ये मीटिंग चंडीगढ़ में हुई। जिसमें पुलिस, पॉवरकॉम, एडमिनिस्ट्रेशन, एग्रीकल्चर समेत दूसरे विभागों के अफसर शामिल रहे। चीफ सेक्रेटरी ने इस बैठक में जिलों का हालचाल और रेस्क्यू ऑपरेशन संबंधी जानकारियां हासिल की हैं। पुलिस एकेडमी में मची तबाही वहीं फिल्लौर में पंजाब पुलिस एकेडमी (PAP) के अंदर पानी घुस गया। वहां गोल्फ क्लब रेंज की पार्किंग में खड़ी करीब 250 गाड़ियां पानी में डूब गई। पंजाब पुलिस के जवान गाड़ियों को बाहर निकाल रहे हैं। कीरतपुर साहिब में NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन इसके अलावा कीरतपुर साहिब के आसपास लगते इलाकों में NDRF के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरू कर दिया गया। सतर्कता के चलते आज अंबाला के डीसी की तरफ से जालंधर- पानीपत नेशनल हाईवे 44 को प्रयोग ना करने की हिदायत दी गई है। इसे अंबाला में घग्गर नदी के पास आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। ख़तरे के निशान से ऊपर दरिया और नहरों का पानी वहीं प्रदेश में दरिया व नहरें खतरें के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते सतलुज दरिया के आस-पास बसे 15 से 20 गांव खाली करा लिए गए हैं। जालंधर के 2 शहरों में स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा कर दी गई है। जंडियाला गुरु में बंडाला के आसपास के एरिया में नहर की दीवार टूटने से 200 एकड़ के करीब फसल पानी में डूब गई है।

Heavy-Rain-Alert-In-5-Districts-Of-Punjab-250-Vehicles-Submerged-In-Police-Academy-In-Phillaur-Chief-Secretary-Called-A-Meeting-Of-All-Departments



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं