September 19, 2026 21:13:52
कालोनाइजर नहीं रुक रहे इल्लीगल कालोनी काटने से, हैबोवाल चूहडपुर रोड पर फिर काटी इल्लीगल कालोनी

कालोनाइजर नहीं रुक रहे इल्लीगल कालोनी काटने से, हैबोवाल चूहडपुर रोड पर फिर काटी इल्लीगल कालोनी

-निगम सीवरेज से अवैध ढंग से जोड़ा सीवरेज निगम ने उखाड़ा

Oct5,2023 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना 

जहां एक ओर पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार अवैध कालोनियों को लेकर कालोनाईजर और प्रमोटरों को नसीहत देने के लिए नॉन ओब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) की शर्त लगाए हुए है, लेकिन इसके बावजूद कालोनाइजर व प्रमोटर अवैध कालोनी काटने में कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही मामला हैबोवाल में चूहडपूर रोड पर संगम पैलेस चाैक से जस्सियां रोड को जाती सड़क पर करीब ढाई एकड़ में अवैध कालोनी काट दी गई है। जिसका मार्केट में नक्शा भी स्थानीय कईं प्रॉपर्टी डीलर्स के आफिस में उपलब्ध है। जानकारी मुताबिक करीब एक महीने पहले इस कालोनी का नक्शा मार्केट में आया और सभी शॉप वाले प्लॉट बेच दिए गए व रिहायशी प्लॉट भी आधे से अधिक सेल हो चुके हैं। ऐसी कालोनियों का कटने का बड़ा कारण है कि इल्लीगल कालोनियां काटने वाले कालोनाइजर्स को पता है कि कैसे नगर निगम व ग्लाड़ा के अफसरों की जेबें गर्म कर कालोनी को कार्रवाई से बचाना है और इसके बाद ये कालोनाइजर रेवेन्यू आफिस में तहसीलदार व डीड राइटर से सेटिंग कर इन अवैध प्लाटों की रजिस्ट्रियां पब्लिक को करवा कर दे देते हैं और इसके बाद आम पब्लिक भी जोड़ तोड़ लगाकर बिजली मीटर लगवा ही लेते हैं। बड़ी बात है कि ये पूरी कालोनी का सौदा करीब तीन महीने पहले हुआ है और खरीददारों ने अभी जमीन मालिक से बियाना ही किया है और एक साल के भीतर पूरी कालोनी बेच फुर्र हो जाएंगे। अभी तक ये भी साफ नहीं है कि ये जमीन नगर निगम की हद में आती है या गलाड़ा के हिस्से में। जबकि कालोनाइजर इस कालोनी की फाइल मंजूरी को नगर निगम में लगाने की बात कहकर धड़ाधड़ प्लाट बेचने में लगा हुआ है।   

----

दो तीन पहले रात में डाला सीवर, निगम ने उखाड़ा

कालोनी मालिक की ओर से तीन दिन पहले ही इस इल्लीगल कालोनी का सीवरेज भी रात में अवैध रुप से जोड़ दिया गया और इसकी कोई मंजूरी निगम से नहीं ली गई। जब इसका पूरा मामला नगर निगम की ओएंडएम ब्रांच के पास पहुंचा तो एसडीओ अंशुल गरचा की अगुवाई में ये सीवरेज तोड़ दिया गया। कालोनी मालिक की ओर से ये सीवरेज साथ लगती एक पुरानी अवैध कालोनी के जरिए निगम से जोड़ा गया था। 

----

वहीं इस बारे में जब नगर निगम जोन डी के एटीपी मोहन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा किसी कालोनी मंजूरी का आवेदन उनके पास नहीं आया। मुझे चार्ज संभाले दो दिन हुए हैं, बाकी मैं चैक करके बता सकता हूं। 

कालोनाइजर नहीं रुक रहे इल्लीगल कालोनी काटने से, हैबोवाल चूहडपुर रोड पर फिर काटी इल्लीगल कालोनी कालोनाइजर नहीं रुक रहे इल्लीगल कालोनी काटने से, हैबोवाल चूहडपुर रोड पर फिर काटी इल्लीगल कालोनी

Colonizers-Are-Not-Stopping-From-Cutting-Illegal-Colony-Illegal-Colony-Is-Again-Cut-On-Haibowal-Chuhadpur-Road



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं