डेस्क, लुधियाना
लुधियाना के हैबोवाल एरिया में पड़ती चूहडपुर जस्सियां रोड पर करीब ढाई एकड़ में काटी जा रही इल्लीगल कालोनी नगर निगम ही हद में ही पड़ती है और नगर निगम से इसका कोई प्लान पास करवाने को नहीं भेजा गया है, ब्लकि आम लोगों को कालोनी पास करने करवाने का दावा करके ही ये कालोनी काटी जा रही है। हालांकि इसका बड़ा हिस्सा आम लोगों को बियाने पर बेच भी दिया गया है। नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच का स्टाफ आज इस कालोनी के आसपास ही घूमता रहा और इस कालोनी में चल रहे इल्लीगल काम का ब्यौरा लेकर लौट गया। गौर हो कि ई न्यूज पंजाब के पास इस कालोनी का नक्शा भी है, जिसके तहत कालोनी में प्लाटों व दुकानों की बुकिंग कर इन्हें बेचा जा रहा है। बताया जाता है कि इस कालोनी में एक सीनियर कांग्रेसी नेता का भी हाथ है और उसकी निगम अफसरों में अच्छी खासी पैठ है। बड़ी बात है कि इल्लीगल कालोनियां काटने वालों के लिए पापरां एक्ट व म्यूनिसिपल एक्ट के तहत कार्रवाई का डर नाममात्र का रह गया है। यही कारण है कि अभी भी ये कालोनाइजर बिना सरकारी मंजूरी के कालोनी काटने में कोई परवाह नहीं मान रहे। बड़ी बात है कि ये पूरी कालोनी का सौदा करीब तीन महीने पहले हुआ है। खरीददारों ने अभी जमीन मालिक से बियाना ही किया है और एक साल के भीतर पूरी कालोनी बेच फुर्र हो जाएंगे।
Illegal-Colony-On-Chuhadpur-Jassian-Road-Is-Being-Cut-Within-The-Limits-Of-The-Corporation-Building-Branch-Collected-Details