September 19, 2026 21:11:02
कारण बताओ नोटिस पर सिद्धू का तंज:ये दबदबा, ये हुकूमत, ये नशा, ये दौलत; सब किरायेदार, मकान बदलते रहते

कारण बताओ नोटिस पर सिद्धू का तंज:ये दबदबा, ये हुकूमत, ये नशा, ये दौलत; सब किरायेदार, मकान बदलते रहते हैं

Feb3,2024 | Enews Team | Chandigarh

मोहाली। कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। पंजाब में अपनी चुनावी रणनीति बनाने की तैयारी में है। इसके मध्यनजर 1 फरवरी को कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक हुई थी। इस बैठक से पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू नदारद रहे। उन्होंने कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ अलग से बैठक की। अब इस मामले में कांग्रेस आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। शनिवार को पार्टी ने सिद्धू को नोटिस जारी किया है। नोटिस के कुछ देर बाद सिद्धू ने शायराना अंदाज में ट्वीट किया। जिसमें लिखा- ये दबदबा, ये हुकूमत, ये नशा, ये दौलत! सब किरायेदार हैं, मकान बदलते रहते हैं। 11 फरवरी को खड़गे कर सकते हैं कार्रवाई पंजाब कांग्रेस से जुड़े पुख्ता सूत्रों से पता चला है कि पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि 11 फरवरी को लुधियाना के समराला में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली है। रैली के बाद पार्टी सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस के तमाम नेता भी कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव के सामने एकजुट हो गए हैं। देवेंद्र यादव की मीटिंग में नहीं पहुंचे थे सिद्धू बता दें कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा देवेंद्र यादव को पंजाब का प्रभारी बनाकर भेजा गया था। जोकि अलग-अलग क्षेत्रों में मीटिंग कर रहे थे। पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में अहम बैठक हुई थी। सिद्धू उक्त बैठक में भी शामिल नहीं हुए। लेकिन, उन्होंने पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह, शमशेर सिंह दूलों और महेंदर केपी के साथ अलग से बैठक की और उसका फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया।

Sidhus-Taunt-On-Show-Cause-Notice-This-Dominance-This-Rule-This-Intoxication-This-Wealth-All-Tenants-Keep-Changing-Houses



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं