September 16, 2026 09:12:51
गमसा एक्सपो इंडिया 2020 अपने पांचवें एडीशन के आयोजन के लिए तैयार

गमसा एक्सपो इंडिया 2020 अपने पांचवें एडीशन के आयोजन के लिए तैयार

3 जनवरी से 6 जनवरी तक बहादुर के दाना मंडी में होगा आयोजन

Dec21,2019 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना   गमसा एक्सपो इंडिया अपने 5वें एडीशन में नई टेक्नोलॉजी और गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में एक और उपलब्धि प्रदर्शित करने के लिए तैयार है। गारमेंट्स मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन (रजिस्टर्ड)- एक्सपो ने गमसा एक्सपो इंडिया-2020 के अपने पांचवें एडीशन की घोषणा की, जो 3 से 6 जनवरी, 2020 तक दाना मंडी, बहादुर के रोड, लुधियाना में आयोजित किया जाएगा। ये घोषणा लुधियाना के होटल नागपाल रीजेंसी में शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गमसा के पदाधिकारियों ने की।एक्सपो भारत में भाग लेने वाले प्रमुख ब्रांड्स और 16 से अधिक देशों में निटिंग, वीविंग, डाइंग, फिनिशिंग, प्रिंटिंग, सिलाई मशीनों और एसीसेरीज पर 2000 से अधिक उत्पादों का प्रदर्शन करेगा। गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग, में नई मशीनरी के प्रदर्शन के लिए एक प्रमुख  मंच होने के नाते, इस वर्ष के एडीशन में गारमेंट मशीनरी निर्माताओं और सप्लायर्स को नवीनतम विश्वस्तरीय तकनीक के साथ अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए भी आयोजित किया जा रहा है। भारत और विदेश के 40,000 से अधिक विजिटर्स के एक्सपो में आने का अनुमान है और ये संख्या एक्सपो को एक नए स्तर पर स्थापित करेगी। इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में विजिटर्स कभी एक्सपो में नहीं आए है। एक्सपो 2 लाख वर्ग फीट में फैली है।इस मौके पर श्री राम कृष्ण, चेयरमैन, गमसा एक्सपो इंडिया 2020 ने कहा कि हम गमसा एक्सपो इंडिया 2020 के 5वें एडीशन को पेश करते हुए प्रसन्न हैं। एक्सपो का आयोजन इंडस्ट्री द्वारा इंडस्ट्री के लिए किया गया है। इंडस्ट्री से ही होने के कारण, हम इंडस्ट्री के लिए नई तकनीक की समस्याओं, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को जानते हैं। हम देख रहे हैं कि देश दुनिया के गारमेंट मशीनरी निर्माताओं में अपने उत्पादों को गमसा एक्सपो में प्रदर्शित करने को लेकर काफी अधिक उत्सुकता है। इस तरह के मिल रहे समर्थन ने एक्सपो को पंजाब में गारमेंट मशीनरी की अब तक की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल एक्सपो बना दिया है। गमसा एक्सपो इंडिया एक ऐसा ब्रांड बन गया है जिसने इस एक्सपो के माध्यम से अपनी विश्वसनीयता स्थापित की है क्योंकि हम इंडस्ट्री को उनके बेहद करीब नई तकनीक और नॉलेज प्रदान करने का इरादा रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं।श्री नरिंदर कुमार, प्रेसिडेंट, गमसा एक्सपो इंडिया 2020 ने कहा कि मशीनरी मैन्युफैक्चर्सर्स उत्पादकता बढ़ाने और गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग के प्रत्येक प्रोसेस को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए लागत कुशलता हासिल करने के लिए अपनी नई तकनीकों को प्रदर्शित करने के इच्छुक हैं। एक्सपो, इंडस्ट्री को उनके घर पर नवीनतम तकनीक प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करके और इंडस्ट्रियलिस्ट्स को नेशनल और ग्लोबल प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में लुधियाना को गारमेंट निर्माण का हब बनाने में मदद करने का अवसर प्रदान करते हुए उत्साहित है। इससे उन्हें अपने कारोबार को बढ़ाने में भी आसानी होगी। इस अवसर पर श्री तेजा सिंह, श्री गुरदेव सिंह, श्री परमेश वशिष्ठ, श्री सुखविंदर सिंह, श्री राजेश शर्मा, श्री जतिंदर सुधेरा, श्री पंकज कालड़ा और श्री मोहन चावला, श्री राजिंदर भामरा और श्री दविंदर पाल भी उपस्थित थे।

Gmmsa-Expo-2020



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं