September 16, 2026 09:11:08
ओप्पो ने एफ15 मॉडल लॉन्च से लुधियाना में अपना एफ सीरीज़ पोर्टफोलियो किया मजबूत

ओप्पो ने एफ15 मॉडल लॉन्च से लुधियाना में अपना एफ सीरीज़ पोर्टफोलियो किया मजबूत

Jan20,2020 | | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना स्टाईल के साथ नए साल की शुरुआत करते हुए, अग्रणी ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड, ओप्पो ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन, ओप्पो एफ15 लॉन्च किया है। ओप्पो की लोकप्रिय एफ सीरीज़ का नया उत्पाद, एफ15 डिज़ाईन के मामले में अद्वितीय है। यह केवल 7$9 मिमी पतला और 172 ग्राम वजन का है। इस स्लीक स्मार्टफोन में लेजऱ लाईट-रिफ्लेक्टिव बैक कवर है, जो इसकी खूबसूरती बढ़ाकर स्टाईल पसंद करने वाले युवाओं के लिए एक आदर्श स्मार्टफोन प्रस्तुत करता है। ओप्पो एफ15 में 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ अल्ट्रा-वाईड एंगल मैक्रो क्वाडकैम सेटअप है, जो फोटोग्राफी का बहुत प्रभावशाली अनुभव प्रस्तुत करता है। लाईटनिंग ब्लैक एवं यूनिकॉर्न व्हाईट कलर्स में उपलब्ध ओप्पो एफ15 स्टाईलिश अल्ट्रा-पोर्टेबल है एवं ऑन-द-गो रहने के लिए बेहतरीन स्मार्टफोन है। यह डिवाईस 24 जनवरी से ऑनलाईन एवं ऑफलाईन स्टोर्स पर 19,990 रु$ के आकर्षक मूल्य में मिलेगी।एफ15 के साथ ओप्पो का उद्देश्य इस मूल्य वर्ग में अपने ग्राहकों को बेहतरीन टेक्नॉलॉजी उत्पाद प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्घता मजबूत करना है। पिछले कुछ सालों में ओप्पो ने इनोवेटिव उत्पादों, विस्तृत वितरण पहुंच एवं अतुलनीय आफ्टर सेल्स अनुभव के साथ पंबाज में अपनी पहुंच मजबूत की है। ओप्पो ने पंजाब में साल दर साल 110$49 प्रतिशत की वृद्घि करके अक्टूबर, 2019 में 17$2 प्रतिशत का बाजार अंश हासिल कर लिया। लुधियाना में ओप्पो ने 96$93 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की, जिससे इसे इसी अवधि में 19$3 प्रतिशत का बाजार अंश मिला। यह वृद्घि क्षेत्र में विस्तार करने की ओप्पो की प्रतिबद्घता का प्रमाण है, जो हाल ही में ए92020 एवं एफ15 के लॉन्च से प्रदर्शित होती है। इसके अलावा ओप्पो के पास राज्य में 99 आफ्टरसेल्स सर्विस सेंटर हैं, जो स्मार्टफोन को एक घंटे के अंदर रिपेयर करके देते हैं।इस लॉन्च के बारे में श्री सुमित वालिया, वाईस प्रेसिडेंट - प्रोडक्ट एवं मार्केटिंग, ओप्पो इंडिया ने कहा, ‘‘ओप्पो उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए सीमाओं का विस्तार करने में यकीन करता है। एफ सीरीज़ इस दृष्टिकोण का प्रमाण है और उपभोक्ताओं की पसंद के अनुरूप अनेक खूबियां प्रस्तुत कर रही है। एफ सीरीज़ में हमारा नया उत्पाद, ओप्पो एफ15 न केवल मनोरंजन, रचनात्मकता एवं स्पीड के नए आयाम प्रस्तुत करेगा, बल्कि अतुलनीय स्टाईलिश डिज़ाईन भी प्रदान करेगा। हमारा मानना है कि यह युवाओं को आकर्षित करेगा, जो अपने स्मार्टफोन से बेहतरीन परफॉर्मेंस एवं इसकी क्षमताओं का प्रदर्शन करना चाहते हैं।’’शानदार स्लीक डिज़ाईन एवं परफॉर्मेंसहाथ में आसान पकड़ के लिए बेहतरीन डिज़ाईन के साथ ओप्पो एफ15 की लाईटनेस बहुत ही उल्लेखनीय है। ओप्पो एफ15 में मिनिमलिस्ट डिज़ाईन तथा 7$9 मिमी$ मोटाई है और यह केवल 172 ग्राम का है। इसका स्लिम डिज़ाईन सुनिश्चित करता है कि ओप्पो एफ15 आसानी से आपकी पॉकेट में आ जाए और जेब में वजन भी महसूस न हो। इसके अलावा लेजऱ-लाईट रिफ्लेक्टिव बैक कवर लाईट में डांसिंग कलर्स से प्रेरित है, जैसे पानी की तरंग के मध्य में सूर्य का प्रकाश प्रतिबिंबित हो रहा हो।डिवाईस का मिनिमलिस्ट एवं डैपर डिज़ाईन इसके कैमरा सेटअप में समाहित है। इसके एक तरफ चार कैमरा हैं तथा कैमरा के आकार के तुल्य अद्वितीय एवं लंबी फ्लैशलाईट दी गई है। उठी हुई डेकोरेटिव रिंग के कारण कैमरा की सतह उठी हुई है, ताकि लेंस पर कोई स्क्रैच न लगे।इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट अनलॉक 3$0 के द्वारा यूजऱ केवल 0$32 सेकंड में डिवाईस को अनलॉक कर सकते हैं। नई जनरेशन के इस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट अनलॉक में हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर, दोनों में सुधार का समावेश है। इसकी वजह से यह स्मार्टफोन पिछली जनरेशन के स्मार्टफोंस से न केवल 20 प्रतिशत ज्यादा तेज है, बल्कि हार्डवेयर पर आधारित एंटी-फोर्जिंग टेक्नॉलॉजी द्वारा सुरक्षा बढ़ाता भी है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी रोम के साथ मीडियाटेक पी70 का समावेश है, जिससे ओप्पो एफ15 में पर्याप्त स्टोरेज के साथ स्मूथ अनुभव मिलता है। इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर, वूक फ्लैश चार्ज 3$0 है, जो निरंतर बाहर घूमने की अवधि में बहुत उपयोगी है। 4000 एमएएच की बैटरी के साथ ओप्पो एफ15 यूज़र्स को अपने स्मार्टफोन पर सुगम कार्य एवं गेम खेलने का अनुभव प्रदान करेगा।आपके हाथों में फोटोग्राफी की विस्तृत क्षमताएंओप्पो ने सदैव यूज़र्स के फोटोग्राफी के अनुभव में सुधार का प्रयास किया है। इस विरासत को आगे ले जाते हुए, ओप्पो एफ15 में बेहतरीन शॉट्स के लिए 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड-एंगल मैक्रो क्वाडकैम दिया गया है। फोर-इन-वन पिक्सल कॉम्बिनेशन टेक्नॉलॉजी का उपयोग करते हुए इसके 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेंसर ज्यादा विस्तार के साथ तीव्र इमेज कैप्चर करने के लिए डिज़ाईन किए गए हैं।वाईड एंगल मोड में यूज़र्स 3 सेमी की अल्प दूरी पर भी मैक्रो का उपयोग कर सीधे फोकस कर सकते हैं। इससे विविध अनुप्रयोगों के लिए इमेज क्वालिटी में सुधार होता है तथा कम दूरी पर टैक्स्ट को ज्यादा तेजी से कैप्चर किया जा सकता है या फिर ओस की बूंदों, फूलों या कीड़ों के फोटो ज्यादा विस्तार के साथ आते हैं।सामने की ओर ओप्पो एफ15 में एफ/2$0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट एवं रियर कैमरा में एआई वीडियो ब्यूटीफिकेशन फीचर के साथ नई एलगोरिद्म के द्वारा यह डिवाईस हर चेहरे का कस्टमाईज्ड़ एनालिसिस प्रदान करती है। यह फीचर कस्टमाईज्ड़ ब्यूटिफिकेशन एडजस्टमेंट्स का उपयोग करता है, जिससे फेशियल डिटेल्स में सुधार होता है।इंटरनल जायरोस्कोप एवं इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेब्लाईज़ेशन (ईआईएस) के साथ ओप्पो एफ15 में ओप्पो का अग्रणी एंटी-शेक वीडियो है। लगातार कांपती स्थितियों में भी ओप्पो एफ15 पर वीडियो शूट करना बहुत सुगम है तथा वीडियो ज्यादा स्पष्ट, साफ एवं स्थिर आते हैं। जो लोग वीडियो द्वारा अपनी स्टोरीज़ बताना चाहते हैं, उनके लिए ओप्पो एफ15 बहुत अच्छा विकल्प है।इसके अलावा नाईट पोर्टे्रट मोड आपको अंधेरे में भी बेहतरीन पोट्र्रेट फोटोग्राफी करने में मदद करता है। पिछली जनरेशन के मुकाबले ओप्पो एफ15 का नाईट पोटे्र्रट मोड विशेष स्थितियों, जैसे अंधेरी गली, कम रोशनी वाले रेस्टोरैंट्स एवं पाक्र्स के लिए ऑप्टिमाईज़ किया गया है। साथ ही इसके पोर्टे्रट पहले के मुकाबले ज्यादा स्पष्ट आते हैं तथा पोट्र्रेट एचडीआर के साथ इस पर सीधी धूप पडऩे पर भी यह एक साथ अनेक फोटो लेता है और इंटैलिजेंट टेक्नॉलॉजी द्वारा उन सबका समावेश कर एक सर्वश्रेष्ठ फोटो निर्मित करता है। एडजस्टेबल पोर्टे्रट बोके इफेक्ट के द्वारा आप पिक्चर को क्लिक करने के बाद अपनी पसंद के अनुसार बैकग्राउंड बोके इफेक्ट को एडजस्ट कर सकते हैं।शक्तिशाली सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर के साथ रोचक गेमिंग व मनोरंजन

Oppo-F-15-Phone-Launching



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं