September 16, 2026 09:13:16
एक फरवरी को भ्रष्ट जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ 101 संगठन के फूकेंगे विरोध की बिगुल

एक फरवरी को भ्रष्ट जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ 101 संगठन के फूकेंगे विरोध की बिगुल

Jan31,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना   जीएसटी के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ रणनीति पर चर्चा के लिए बिजनेस बचाओ मोर्चा के बैनर तले व्यापारी संघों की एक बैठक हुई। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि 101 संघ 1 फरवरी को चौड़ा बाजार में जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मीटिंग में गुरदीप सिंह गोशा, विनोद जैन, जगमोहन शर्मा, गुरचरण सिंह चन्न, रविंदरपाल सिंह सज्जन, जगजीत सिंह नीता, रुबल धल्ल, खुशजीत सिंह, अरविंदर सिंह टोनी, बलविंदर सिंह भुल्लर, हरजिंदर सिंह, संत नंदा, विकास, सुमित, दलजीत सिंह बिल्ला। गुरजिंदर सिंह जॉली, सुरजीत सिंह बब्बू, हरविंदर सिंह मक्कड़, प्रिंस मिड्ढा, अमरीक सिंह बत्रा, पवन अग्रवाल, राजीव जैन, साचिन, तेजिंदर सिंह, मोहिंदर पाल सिंह बंटी, कुलदीप सिंह, अश्वनी कुमार, अजीत सिंह, अमन भट्ट और गुरजीत सिंह ने इस मीटिंग को संबोधित किया । बिजनेस बचाओ मोर्चा के प्रतिनिधियों का कहना था कि उन्होंने सबूत के साथ जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी से वे भ्रष्ट जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ युद्ध शुरू करेंगे। जिसमें 101 संघ मौजूद रहेंगे। विरोध प्रदर्शन अधिकारियों को भ्रष्ट जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर करेगा। इस प्रदर्शन में इन संस्थाओं का समर्थन रहेगा। जिनमें  सुनील मेहरा (व्यपार मंडल, पंजाब), हरभजन सिंह राणा (व्यापार मंडल),नवीन जैन (पुराना बाजार संघ), तरुण जैन बावा (बहादुर के रोड एसोसिएशन ), अरविंदर सिंह टोनी (अकाल गढ़ बाजार), विनोद जैन (तालाब मंदिर रोड), रमेश जैन (तालाब मंदिर रोड), सुरजीत सिंह बब्बी (वेट गंज) इंद्रपाल सिंह (इलेक्ट्रिक्ल एसोशिएशन),जसपाल सिंह शहजादा (एकल बाजार), पंकज सक्सेना (आप), जगमोहन शर्मा (व्यापार मंडल) सुनील ताँगड़ी (अध्यक्ष गुड़मंडी), चन्न जी (अध्यक्ष एसी बाजार) पवन अग्रवाल (दाल बाजार एसोसिएशन) राजेश बुद्धिराजा (जेएमडी एसोसिएशन) राजीव जैन बिट्टा (होजरी और कपड़ा व्यापारी संघ) अमन बत्रा (बाजवा नगर एसोसिएशन) बलबीर सिंह (पुराना बाजार संघ) सुनील कुमार (लुधियाना हॉट मिक्स प्लांट वेलफेयर सोसाइटी)अमरीक सिंह बत्रा (भदौड़ हाउस एसोसिएशन) शामिल हैं। 

Cgst-Vs-Businessman



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं