ई न्यूज पंजाब, लुधियाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को देश की करीब 130 करोड़ वासियों को संदेश दिया है कि करुणा से बचने के लिए वह खुद कर्फ्यू लगाएं ताकि करो राकेश क्रमण से बचा जा सके उन्होंने जनता से अपील की कि वे घरों से तभी बाहर निकले जब बहुत जरूरी काम उन्हें बाहर करने जाना हो और इसके साथ-साथ उन्होंने बिजनेसमैन सहित अन्य लोगों से अपील की वे घर में बैठ कर अपना काम निपटाए । देश की 130 करोड़ आबादी से कुछ अहम सप्ताह मांग उनसे सहयोग मांगा। मोदी ने कहा कि कोराेना वाॅयरस को लेकर अभी तक कोई दवाई नहीं बन पाई हैं। जिन देशों में करोना का ज्यादा प्रभाव देखा जा रहा है , वहाँ पर बीमारी के कुछ दिनों के बाद एकदम से बड़ा विस्फोट हुआ है। भारत सरकार इस स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए है। वैश्रविक महामारी के लिए दो बातों को निभाना होगा । इसके लिए सभी देशवासियों को संक्लप करने के साथ साथ संयम बरतना होगा। सभी को ये संक्लप लेना होगा कि खुद को संक्रमण से बचाए और दूसरें को भी सक्रमित होने से रोकें। सभी देशवासियों से मोदी ने अनुरोध किया कि अगर बहुत जरुरी है तो ही घर से बाहर निकले। अधिक से अधिक कोशिश करें कि अपना काम घर से करें। परिवार में जितने भी सीनियर सिटीजन जो 60-65 साल के हैं वे आने वाले दिनों में घर से बाहर न निकलें। साफ-साफ मोदी ने लोगों को यह भी हिदायत दी है कि रूटीन चैकअप के लिए वह अस्पताल न जाए और अगर किसी ऑपरेशन के लिए भी कुछ समय लिया है उसको भी आगे के लिए डाल दें
Prime Minister Modi Massage