ई न्यूज पंजाब, लुधियाना कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पूरे देश के विभिन्न राज्यों में लॉक डाउन की स्थिति के बाद आज शेयर मार्केट में हाहाकार का माहौल बना हुआ है । मार्किट शुरू होने के 45 मिनट बाद ही बाजार पर लोअर सर्किट लग गया। शेयर मार्केट के इतिहास में यह पहली बार है एक महीने में दूसरी बार मार्किट ने लोअर सर्किट छुआ हो। असल में गिरती हुई मार्केट में लोग अपनी पूंजी निकाल कर कैश की पोजीशन में आना चाह रहे है और इसी वजह से मार्किट पर मंदी हावी होती चली जा रही है। फिलहाल इन्वेस्टर्स दिग्गज कम्पनीज में पैसे लगाने की बजाए इसमें से पैसा निकालने जुटे हुए है। इसका एक बड़ा कारण ये भी है कि अभी कोरोना वायरस की भारत मे शुरुवात है और इसके बाद ये कितना भयानक रूप ले सकती है, ये इन्वेस्टर्स के लिए बड़ी चिंता का विषय है।
Share Market Crash