September 16, 2026 09:14:48
शहर की सड़कों पर अजीब स्थिति कर्फ्यू में ढील नहीं मगर करियाना और मेडिकल की दुकानों के बाहर लगी लंबी

शहर की सड़कों पर अजीब स्थिति कर्फ्यू में ढील नहीं मगर करियाना और मेडिकल की दुकानों के बाहर लगी लंबी कतारें

Mar25,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना शहर की सड़कों पर बुधवार सुबह 7:00 बजे से अजीब स्थिति देखी गई। भले ही जिला प्रशासन की ओर से किसी तरह की ढील नहीं दी गई, लेकिन इसके बावजूद लोग सड़क पर जरूरी सामान की खरीद करने को उतर आए। इस दौरान खासकर मेडिसिन और करियाना की दुकानों पर सामान खरीदने को लोगों की लंबी कतारें लग गई। खासकर यह स्थिति चंद्रनगर, उपकार नगर, दीपनगर, हैबोवाल, किचलू नगर, जसिया रोड ऋषि नगर सहित कई इलाकों में देखी गई। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को डोर टू डोर सब्जी दूध राशन देने की प्लानिंग की जा रही है लेकिन ऐसा कोई प्रबंध ना होने के कारण लोग कर्फ्यू तोड़कर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। बड़ी बात है कि इसका फायदा दुकानें खोलने वाले दुकानदार भी खूब उठा रहे हैं। बुधवार को हैबोवाल में ही केला ₹80 दर्जन बिकता दिखा और दूध के दाम भी ₹60 बोलते दिखे। दुकानों पर उमड़ी भीड़ के चलते लोग महंगे रेट पर सामान खरीदने को मजबूर हुए पड़े हैं।

Public Break Curfew

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं