मत्तेवाड़ा प्रोजेक्ट से आप सरकार ने अपने हाथ पीछे खींचने की तैयारी कर ली है। यहां पर पंजाब सरकार द्वारा टैक्सटाइल प्रोजेक्ट स्थापित करने का प्रस्ताव था जोकि पिछली सरकार ने पास किया था। आप सरकार बनने के इसे आप सरकार ने आगे बढ़ाने का निर्णय किया था लेकिन पर्यावरण प्रेमियों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। कल लुधियाना के मत्तेवाड़ा जंगल के एरिया में यहां पर पर्यावरण प्रेमियों, किसानों के अलावा सियासी नेताओं ने पहुंचकर प्रौजेक्ट के खिलाफ संघर्ष का ऐलान करते हुए इस प्रौजेक्ट को रद्द करने की मांग की थी। जिसके बाद आज पब्लिक एक्शन कमेटी ने सीएम भगवंत मान के साथ बैठक की। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने कमेटी मैंबरों से डिटेल में बातचीत के बाद इस प्रौजेक्ट को रद्द करने का भरोसा दिलाया गया। इस बारे में मीडिया डायरेक्टर बलतेज पन्नू ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिये भी इसकी जानकारी सांझा की है।
Textile Park Project Terminated By Maan Government