September 16, 2026 09:13:19
पवैलियन माल के एक रेस्टोरेंट में चली गोलियों में एक की मौत, हमलावर गिरफतार

पवैलियन माल के एक रेस्टोरेंट में चली गोलियों में एक की मौत, हमलावर गिरफतार

Sep14,2019 | Yashpal sharma | Ludhiana

ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना फवारा चौक स्थित पवेलियन माल में रेस्टोरेंट कैसल बार में आयोजित बर्थ पार्टी में मामूली तकरार को लेकर गोलियां चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । मृतक की पहचान चंडीगढ़ रोड पर वीर पैलेस के नजदीक रहने वाले मंजीत सिंह के रूप में हुई है । बताया जाता है कि ये पार्टी चंडीगढ़ रोड निवासी परमिंदर सिंह पप्पू ने अपनी 50 वीं सालगिराह के लिए रखी थी। इस पार्टी में पप्पू के सभी दोस्त नाच रहे थे और रात करीब 12 बजे मंजीत सिंह ढंडे का जगदीप सिंह, जसविंदर सिंह बिंदी व एक अन्य व्यक्ति के साथ मामूली बात को लेकर तकरार हो गया। इसी बीच जसविंदर सिंह ने अपनी रिवाल्वर से मंजीत सिंह पर फायर कर दिया, जो उसके छाती के बाएं हिससे में लगी। जसविंदर की रिवाल्वर से निकला एक अन्य फायर दिल्ली निवासी सुमित सैनी के लगा । सुमित को घायल हालत में सीएमसी अस्पताल भर्ती करवाया गया, जबकि मंजीत सिंह डीएमसी अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई। थाना डिवीजन नंबर आठ पुलिस ने जसविंदर सिंह बिंदी को गिरफतार कर लिया है और मंजीत सिंह की पत्नी रणदीप कौर के बयान पर धारा 302 व आर्म्स एक्ट के तह पर्चा दर्ज कर लिया है। ये जानकारी डीसीपी सिमरत पाल सिंह ढींढसा की ओर से की गई प्रेस वार्ता में दी गई। बताया जाता है कि मंजीत सिंह पिछले कुछ समय से कांग्रेस में बेहद सक्रिय था और पार्टी के हर छोटे बडे़ कार्यक्रम में भी अपनी हाजरी लगाता था। थाना डिवीजन नंबर आठ पुलिस ने मंजीत सिंह की पत्नी के जसविंदर सिंह बिंदी बताया जाता है कि पहले परमिंदर सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया , जहां उसने दम तोड़ दिया । ---- मंजीत सिंह का है एक 15 साल का लड़का व 5 साल की लड़की मृतक मंजीत सिंह के दो बच्चे है। जिनमें एक 15 साल का लड़का और 5 साल की लड़की है। मंजीत का पूरा पहले ही 5 साल की लड़की की आखें न होने से तंग थी, वहीं अब मंजीत की मौत से एक बड़ा मातम उनके परिवार में छा गया है। फाइल फोटो- मृतक मंजीत सिंह

Pavilion mall firing

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं