September 16, 2026 09:14:46
इंडस्ट्री की तरफ ध्यान न दिया गया तो पंजाब के लिए आने वाला टाइम ठीक नही होगा-

इंडस्ट्री की तरफ ध्यान न दिया गया तो पंजाब के लिए आने वाला टाइम ठीक नही होगा-

- मंत्री अमन अरोड़ा के साथ बैठक के दौरान कारोबारियों ने दी दुहाई

- टेक्सटाइल पार्क का प्रोजेक्ट खारिज करने को लेकर भी नाराजगी जताई

Sep1,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

आवास एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोडा ने बुधवार को अपने लुधियाना दौरे के दौरान जैनपुर स्थित सीएम वैली में कारोबारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान कारोबारियों ने मंत्री अमन अरोड़ा के सामने दुहाई देते हुए सूबे की इंडस्ट्री को बचाने की गुहार लगाई। कारोबारियों ने कहा कि अगर जल्द इंडस्ट्री की तरफ ध्यान न दिया गया तो पंजाब के लिए आने वाला टाइम ठीक नही होगा। कारोबारियों ने मत्तेवाड़ा में प्रस्तावित टेक्सटाइल प्रोजेक्ट को खारिज करने पर भी नाराजगी जताई। लुधियाना निटर्स एसोसिएशन के प्रधान अजित लाकड़ा ने जनता ने आप को इस बार एतिहासिक जीत दिलाई है तो इंडस्ट्री की डेवलपमेंट भी ऐतिहासिक होनी चाहिए। आज शहर के तंग इलाकों में इंडस्ट्री चल रही है। मास्टर प्लान के तहत इंडस्ट्री पर बंदी की तलवार लटक रही हैं।उन इंडस्ट्री को शिफ्ट करने के लिए बेहतर जगह दी जाए। देश में प्रस्तावित 7 टेक्सटाइल पार्क में से एक लुधियाना को मिला था। यहां वर्ल्ड क्लास टेक्सटाइल पार्क बनना था। लेकिन सरकार ने पर्यावरण प्रेमियों की मांग पर कारोबारियों से बिना बात किये प्रोजेक्ट खारिज कर दिया। इस पार्क से ग्रामीण लोंगो को बड़ा रोजगार मिलता। सरकार से अनुरोध है कि टेक्सटाइल पार्क के तुरंत कोई और जगह उपलब्ध करवाए। साथ ही वर्किंग वुमन के लिये होस्टल बनाये जाए। इससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिलेगा। देश में टेक्सटाइल मशीनरी बनाने के लिए आरएंडडी सेंटर अपग्रेड किये जाए। इस दौरान फीको के प्रधान गुरमीत कुलार ने फोकल प्वाइंट का इंफ्रास्ट्रक्चर जल्द से जल्द सुधारने की मांग की। इस अवसर पर डाइंग कारोबारी तरुण जैन बाबा ने कहा कि इंडस्ट्री को आप सरकार से काफी उम्मीदें हैं और जिस ढंग से आम आदमी पार्टी सरकार भ्रष्ट नेताओं को चलता कर रही है उसे सरकार का विजन साफ दिखाई देता है उन्होंने उम्मीद करते कहा कि जो अभी तक कांग्रेस अकाली भाजपा सरकार नहीं कर पाई वह उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी इंडस्ट्री के लिए करके दिखाएगी इस मौके इंद्रमोहन जैन काला, अशोक जैन शॉल, विपन मित्तल कुडू, अशोक मक्कड़, रजत सूद, राहुल आहूजा, दर्शन डावर, गुरमुख सिंह रूपल, गुरमीत कुलार, राहुल वर्मा, लककी चोपड़ा, किंटी ठुकराल सहित कई कारोबारी मौजूद रहे। ----- बुड्ढे दरिया को साफ करने के प्रोजेक्ट में भी घोटाला: बावा बहादर के टेक्सटाइल एंड निटवियर एसोसिएशन के प्रधान तरुण जैन बावा ने बुड्ढे दरिया को साफ करने हेतु शुरू किए गए 650 करोड़ के प्रोजेक्ट में भी घोटाला होने का अंदेशा जताया। करोडों रुपये खर्च होने के बावजूद अब भी बुड्ढे दरिया की हालत नही बदल सकी है। उन्होंने मंत्री अमन अरोड़ा से इस मामले में गम्भीरता से जांच कराने की मांग की। रेलवे स्टेशन पर लूटे जाते है व्यापारी: डावर निटवियर क्लब के प्रधान दर्शन डावर ने कहा कि लुधियाना रेलवे स्टेशन पर व्यापारियों से लगातार लूट जैसी वारदातें हो रही है। व्यापारी लगातार इस मामले में पुलिस को शिकायतें दे रहे है। लेकिन अभी तक पुलिस की और से किसी भी मामले में तसल्लीबख्श कार्रवाई नही की। पुलिस की स्पेशल टीम बनाकर इस गिरोह का भंडाफोड़ होना चाहिए। -------------- कारोबारियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा: अमन अरोड़ा बैठक के दौरान मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि अब तक कि सरकारों ने केवल कारोबारियों को यूज़ किया। इसके चलते कारोबारियों की समस्याएं बढ़ती चली गई। कारोबारी लंबे समय से राजनीतिक आतंकवाद झेलते आ रहे है। लेकिन अब ऐसा नही होगा। कारोबारियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। कारोबारियों के साथ बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। जल्द ही राहतकारी घोषणाओं का दौर शुरू होने वाला है। सरकार कारोबारियों का अवश्य हाथ थामेगी।

Aman Arora Meeting With Businessman In Cm Valley



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं