लुधियाना में आज फिंडोक की ओर से ट्रेजरी मैनेजमेंट के नाम से एक बिजनेस इवेंट का आयोजन पार्क प्लाजा होटल में किया गया। । इस इवेंट में शेयर बाजार इंडस्ट्री में बडे़ बदलाव लाने वाले कई दिग्गज, और इस बाजार के बडे़ नाम जिनमें हेलिओस कैपिटल से समीर अरोड़ा, कोटक एएमसी कंपनी से नीलेश शाह, बीएसई लिमिटेड से सीए राजेंद्र शर्मा, एनएसई से गौरव कपूर और एमसीएक्स से संजय गखहर कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्होंने अपना ज्ञान और अनुभव लुधियानवियों के साथ साझा किया। इस पूरे इंवेट में बिजनेस, इंवेस्टमेट और स्टॉक मार्केट की समग्र जानकारी के आकर्षक सत्र रखे गए थे। ये लुधियाना के इतिहास में पहली बार हैं कि फिंडोक की ओर से शेयर बाजार के बडे़ चेहरे व पॉवरफुल हस्तियों को एक मंच के तले ला वे अपना एक्सपीरिएंस को शेयर करती दिखाई दिए। इस दौरान लुधियाना के प्रमुख उद्योगपतियों ने भाग लिया, जिनमें ईस्टमैन से राकेश गुप्ता, वर्धमान से वरुण मल्होत्रा, क्रेमिका से प्रवीण कुमार गोयल मौजूद थे। ट्रेडिंग इंडस्ट्री के विकास और इसे बढ़ावा देने में उत्प्रेरक के रूप में फिंडोक की इस पहल को लुधियाना के उद्याेगपतियों की ओर से खूब सराहा गया।। इस कार्यक्रम में शहर के कई प्रभावशाली लोग जिनमें एवन साइकिल से श्री चंचल अरोड़ा, ओसवाल वूलन मिल्स से श्री प्रकाश इस आयोजन का अहम हिस्सा रहे। इस दौरान इवेंट में हिस्सा लेने वाले लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते बताया कि हमने लुधियाना में इतना अधिक नॉलेज देने वाला कार्यक्रम पहले कभी नहीं देखा"। इस कार्यक्रम में शहर के जाने-माने बिजनेस टायकून के साथ-साथ विभिन्न पेशेवरों ने भी भाग लिया। एलआईसी से संदीप अग्रवाल ने बताया किया है कि उन्होंने आर्बिट्रेज और एल्गो उत्पादों के बारे में पहले कभी नहीं सुना था। इसके अलावा, उन्होंने सभी आयोजकों को इस तरह के उत्साही कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी जो ज्ञान से भरपूर और नेटवर्क ओरियएंटिड भी था। इस इवेंट में उपस्थित होकर सभी गेस्ट अत्यंत खुश दिखे। वहीं कार्यक्रम में आई प्रमुख हस्तियों ने न केवल विभिन्न सत्रों में दिलचस्पी ली बल्कि उपस्थित दर्शकों से भी बेहतर जुड़ाव बनाए रखा। लुधियाना के कारोबारियों ने बताया कि इस तरह का इवेंट बेहद प्रभावशाली रहता हैं, खासकर हमारे युवाओं के लिए, जो हमारे देश का भविष्य हैं। उनकी उपस्थिति और हमारे प्रो ट्रेडर के साथ संवादात्मक भागीदारी से यह इवेंट ओर बेहतर बन गया। ।
Biggest Business Events In The History Of Ludhiana Hosted By Findoc