ई न्यूज पंजाब, लुधियाना वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से कारपोरेट टैक्स में कटौती के एलान के बाद गिरती शेयर मार्किट को बड़ा सहारा मिलता दिखा। बाजार में साल 2009-10 के बाद आज पहली बार एक ही दिन की सबसे बड़ी तेजी का रिकार्ड भी बनता दिखा। शुक्रवार को मार्किट में जहां निफटी में 500 प्वाइंट और सैंसेक्स में 2000 से अधिक प्वाइंट की तेजी देखने को मिली। वित्त मंत्री की ओर से अपने एलान में जहां कारपोरेट टैक्स में कटौती का एलान किया तो इसके साथ मिनिमम अल्ट्रनेट टैक्स को भी खत्म करने का एलान कर दिया। अब कारपोरेट टैक्स को 30 से 22 फीसदी कर दिया गया है। आज सुबह दस बजे वित्त मंत्री सीतारमण की प्रेसवार्ता से पहले बाजार में गिरावट दिखाई दे रही थी, लेकिन प्रेसवार्ता के एलान के तुरंत बाद कुछ ही मिनट में निफटी में 250 प्वाइंट का उछाल आ गया। इस एलान के बाद आटो, मैटल, बैंक, सीमेंट सेक्टर सहित कईं अन्य सेक्टर से संबंधित शेयरों में दस फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।
share market boom