ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पैवेलियन मॉल गोली कांड के बाद पुलिस कमिश्नरेट की ओर से होटल व रेस्टाेरेंट मालिकों पर की गई सख्ती के बाद उन्हें पुलिस से कुछ राहत मिल गई है। अब शहर के होटल व रेस्टाेरेंट रात 12 बजे तक खोले जा सकेंगे। पैवेलियन मॉल के कैसल बारबी क्यू में जन्मदिन पार्टी के दौरान दो पक्षों में हुई लड़ाई दौरान चली गोली में एक युवक की मौत के बाद पुलिस ने शहर के सभी होटल व रेस्टोरेंट पर सख्ती करते हुए रात 11.30 बजे तक इन्हें खोलने की पाबंदी लगा दी थी। आज इस मामले में होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन लुधियाना के प्रधान अमरवीर सिंह की अगुवाई होटल व रेस्टोरेंट मालिक पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल को मिले और यहां पहुंच अपनी पूरी मुश्किलें उनके समक्ष रखी। इस मीटिंग के बाद पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल अधिक राहत देने के हक में तो नहीं दिखे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उक्त होटल मालिकों को आधे घंटे की ओर राहत देते हुए अब ये समय रात 12 बजे तय कर दिया है। अमरवीर सिंह ने अपने पूरे शिष्टमंडल के साथ पुलिस से मिली इस राहत के लिए नए पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल का धन्यवाद व्यक्त किया है।
police gives relief to hotels