ई न्यूज पंजाब, लुधियाना मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुप्रीम कोर्ट के माननीय जज हेमंत गुप्ता व पंजाब एवं हरियाणा के चीफ जस्टिस कल शहर में होंगे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जहां शनिवार को पीएयू में किसान मेले का उद्घाटन करते हुए इसके विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट के माननीय जज हेमंत गुप्ता ज्यूडिशियल कोर्ट कांपलेक्स में बनाए जाने वाले एडिशनल ब्लॉक का नींव पत्थर रखेंगे। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब एवं हरियाणा के चीफ जस्टिस साथ में रहेंगे। ये कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन लुधियाना की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कोर्ट कांपलेक्स में नींव पत्थर के बाद दोनों माननीय जज गुरु नानक भवन में सुबह 11 बजे आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। वहीं सीएम किसान मेले का उद्घाटन करने के बाद जहां किसान मेले का कार में दौरा करेंगे और इसके बाद वे पशु पालन मेले का भी उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा व कैबिनेट सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद रहेंगे।
captain amrinder singh