September 16, 2026 09:14:13
कॉलेज के चार दोस्त 37 साल बाद सुप्रीम कोर्ट में होंगे एक साथ

कॉलेज के चार दोस्त 37 साल बाद सुप्रीम कोर्ट में होंगे एक साथ

Sep21,2019 | Yashpal sharma | Ludhiana

ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना चार दोस्तो की दोस्ती अब फिर से 37 साल बाद जवान होने वाली है। ये दोस्त पढ़े एक साथ मगर इसके बाद अपनी अपनी राह पर चल दिए। लेकिन अब कुदरत का करिश्मा देखिए कि अब एक साथ सुप्रीम कोर्ट में पैर रखने जा रहे है। दरअसल, ये चारों दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के लॉ कॉलेज में संग पढ़ते थे, जिसके बाद वे अपनी-अपनी राहों पर निकल पड़े। पर किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था, सो उन्हें फिर मिला दिया l कैंपस लॉ सेंटर में साल 1982 बैच के चार अल्युमनाई अब सुप्रीम कोर्ट में एक साथ जज होंगे। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय के.कौल, जस्टिस एस.रविंद्र भट्ट और जस्टिस ऋषिकेश रॉय। 23 सितंबर को चारों नए जजों का शपथ ग्रहण समारोह भी है, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी। दरअसल, केंद्र सरकार ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में पद बढ़ाने के साथ जजों के रिटायरमेंट के बाद खाली हुए पदों पर इन चार जजों को नियुक्त किया है। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 31 थी, जिसे मोदी सरकार ने बढ़ाकर 34 किया है और इसमें सीजेआई भी शामिल हैं।

Supreme court judge

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं