September 16, 2026 09:14:15
आईसक्रीम स्टूडियो विवाद में पार्लर मालिक व कांग्रेसी नेता भूपिंदर बसंत के बयान से आया नया मोड़

आईसक्रीम स्टूडियो विवाद में पार्लर मालिक व कांग्रेसी नेता भूपिंदर बसंत के बयान से आया नया मोड़

Sep21,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना मल्हार रोड़ स्थित आईसक्रीम स्टूडियों विवाद में चुप्पी तोड़ते हुए आईसक्रीम स्टूडियो के मालिक व कांग्रेसी नेता भूपिंदर सिह बसंत के बडे़ खुलासे से नया मोड़ आ गया है। भूपिंदर बसंत ने ई न्यूज पंजाब चैनल से सीधी बात करते खुलासा किया कि आरोपी उनके स्टूडियों में -शराब पीकर आया था और भीड़भाड़ के माहौल में उसने हमारे स्टाफ व मैनेजर को धमकाना शुरु कर दिया। हमारे स्टाफ की ओर से उसे रोकने पर लड़ाई का माहौल पेदा हो गया। उन्होंने कहा कि रोजाना उनके स्टूडियों में सैंकडों परिवार आते हैं, लेकिन जो आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं, वो सरासर गलत हैं। वहीं जब भूपिंदर बसंत से बातचीत दौरान उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के बडे़ नेता होने व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खासमखास होने के चलते आपकी ओर से एफआईआर दर्ज न हो इसके लिए पुलिस पर दबाव बनाए जाने संबंधी पूछे जाने पर वे बोले कि हमारी कोई गलती हीं नहीं है। उनकी ओर से जो वीडियो वॉयरल हुई है, उसमें जो भीड़ दिखाई दे रही है, वैसी भीड़ हमारे नहीं आती। उनकी ओर से बुलाए आदमी स्टाफ को गालियां निकाल रहे हैं। जबकि हमारा स्टाफ हाथ जोड़कर जान छुड़ाने का प्रयास कर रहा हैं। इसके बाद हमारी वीड़ियो वॉयरल कर हमें बदनाम करने की कोशिश की गई, ये हमला उनपर नहीं ब्लकि हम पर हुआ है। बाउसंर संबंधी पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ये प्राइवेट सिक्योरिटी है और फैमिली हॉल होने के चलते कोई यहां पर बदतमीजी न करे, उसके रोकने को लगाया गया है। वहीं पांच नंबर थाने में जाने संबंधी पूछे जाने पर बसंत ने कहा कि हमें भी पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखने का हक है, बस वहीं रखने को गए थे। गौर हो कि शुक्रवार देर रात में मल्हार रोड पर स्थित आईसक्रीम स्टूडियो संबंधी एक फैमिली के साथ मारपीट के आरोपों का वीडियो वॉयरल हुआ है और उसके बाद से पूरा मामला विवादों में आया हुआ है। उधर पुलिस ने उक्त मामले में आईसक्रीम स्टूडियो के मैनेजर व बाउंसर पर धारा 323, 506 व अन्य धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ice cream parlour episode

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं