सतलुज क्लब चुनाव को लेकर आज पहले दिन छह उम्मीदवारों की ओर से विभन्न सीटों पर नामांकन भरे गए। कल नामांकन भरने का अंतिम दिन हैं, इसलिए बाकी के सभी इच्छुक उम्मीदवार कल को ही अपना अपना नामांकन भरेंगे। बात करें आज नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों की तो आज सबसे पहले नामांकन सुबोध बातिश की ओर से वाइस प्रधान पद के लिए भरा गया। इसके बाद गुरमीत सिंह कैरों की ओर से ज्वाइंट सेक्रेटरी, भपिंदर सिंह देव की ओर से बार सेक्रेटरी के लिए, मोहिंदर सिंह बेदी की ओर से मैस सेक्रेटरी के लिए, मौजूदा जरनल सेक्रेटरी संजीव ढांड़ा के बेटे अर्जुन ढांडा क्लचरल सेक्रेटरी के लिए, और डा. अरुण धवन की ओर से एग्जिक्यूटिव मैंबर के तौर पर नामांकन भरा गया। इस चुनाव को लेकर क्लब प्रेसीडेंट व डीसी सुरभि मलिक की ओर से लगाए गए आरओ की ओर से ये नामांकन लिए गए। उम्मीदवारों की ओर से दाखिल किए गए ये नामांकन एडीसी खन्ना अमरजीत बैंस, विकास हीरा एसडीएम जगराओं और मिस जसलीन कौर भुल्लर एसडीएम पायल की ओर से लिए गए। ----------- बात करें इन पदों पर संभावित उम्मीदवारों की तो इनमें अभी उप्रप्रधान के लिए प्रो. अरविंद मल्होत्रा, राजेश कक्कड़ और एमपीएस पाली के अलावा सुनील कपूर का नाम सामने आ रहा है। जबकि महासचिव पद पर राकेश कपूर, डा. अजीत चावला और जतिंदर मरवाहा का संभावित उम्मीदवारों नाम हैं। बात करें अन्य पदों पर संभावित उम्मीदवरों की तो इनमें फाइनांस सेक्रेटरी के लिए ध्रुव अग्रवाल, केपीएस वालिया, स्पोटर्स सेक्रेटरी के लिए नितिन गुप्ता, डा. सुलभा जिंदल, बार सचिव के लिए विवेक शर्मा, मैस सचिव के लिए नवतेज सिंह नटट, कल्चरल सेक्रेटरी के लिए हरकेश मित्तल व लाटी बावा और महिला एक्जिक्यूटिव पर नीलम सग्गड़ का नाम शामिल हैं। इन सबकी ओर से कल अपने अपने नाम भरे जा सकते है। इसके बाद कल ही दस्तावेजों की स्क्रूटनिंग कर फाइनल मैंबर्स की लिस्ट क्लब के नोटिस बोर्ड पर चिपका दी जाएगी। ,
Electoral Atmosphere In Sutlej Club Six Candidates Filed Nominations On The First Day