September 16, 2026 10:01:46
गाडर्न आफ ईडन ने पैंटाहाउस में करवाया पर्यावरण बचाव पर सैमीनार

गाडर्न आफ ईडन ने पैंटाहाउस में करवाया पर्यावरण बचाव पर सैमीनार

Sep26,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना अगर आप सही में शहर का पर्यावरण को बेहतर बनाना चाहती हैं तो आप अपने इलाके में लगने वाली सब्जी मंडी में अपने नौकर या अन्य स्टाफ को कपडे़ के बैग लेकर भेजें तांकि पालिथीन का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद हो जाए। इसके साथ साथ यहां पर कूड़ा न गिरा छोड़ा जाए, इसकी व्यवस्था भी आप करें। ये बात नगर निगम कमिशनर केपी बराड़ ने गार्डन आफ ईडन की ओर से फिरोजपुर रोड स्थित पैंटाहाउस में पर्यावरण के बचाव और इसकी संभाल को आयोजित सैमीनार में कही। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी व कौंसलर ममता आशू मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुई। वहीं नगर निगम कमिशनर केपी बराड़ और लाइका की फाउंडर मोनिका बिंदरा मुख्य वक्ता के तौर पर इस सेमीनार में पहुंची। ये सैमीनार राशि गुप्ता और इनायत ढांडा के सहयोग से करवाया गया था। इस सैमीनार में नग निगम कमिशनर केपी बराड़ की ओर से शहर के अहम परिवारों की बहू बेटियों को प्लास्टिक बोतल व पोलिथीन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने के लिए प्रेरित किया और इसके साथ साथ किचन में गीला व सूखे कूडे़ को रखने की व्यवस्था पर जोर दिया। इसके दौरान महिलाओं की ओर से रेन वॉटर हारवेस्टिंग के प्रबंधों और निगम के नियमों पर केपी बराड़ से अहम जानकारी भी ली। वहीं इस अवसर पर चीफ गेस्ट ममता आशू ने महिलाओं को अधिक से अधिक पानी के बचाव के लिए प्रेरित किया और घरों के बाहर बिल्डिंग मैटीरियल को समय पर हटाने व पानी की बर्बादी संबंधी अपने टिप्स दिए। ये सैमीनार राशि गुप्ता और इनायत ढांडा के सहयोग से करवाया गया था। इस दौरान इनायत ढांडा ने कहा कि समाज में लिए अभी बहुत कुछ करने की जरुरत है और इसमें महिलाओं की अहम भूमिका रह सकती है। वहीं इस अवसर पर राशि गुप्ता ने बताया कि नई पीढ़ी में पर्यावरण के लिए बहुत कुछ करने की इच्छा है, लेकिन इसके लिए सही दिशा व सरकार के सहयोग की जरुरत है। इस दौरान दिल्ली से आई मोनिका बिंदरा इको फ्रैंडली सैनेटरी पैडस पर उन्होंने किस तरह से अपना काम किया और अब वे इस मुकाम पर पहुंच गई हैं, इसकी पूरी स्टोरी महिलाओं के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि उनकी लग्जरी एग्जीबिशन का आयोजन 4 व 5 अक्टूबर को लक्ष्मी लेडीज क्लब में किया जा रहा है, जिसका लंबे समय से शहरवासियों को इंतजार है। इस एग्जीबिशन में 100 से ज्यादा दिल्ली, मुंबई, मलेशिया से फैशन, ज्वैलरी लाइफ स्टाइल के ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर ब्लागर्स जिनमें साक्षी मल्होत्रा, नंदनी, निधि चोपड़ा, अश सिदाना, रितु मेहता, शानू शर्मा, अलीशा सभ्रवाल, मनकीरत, संचिता शर्मा, आकृति, अनशुका, नेहा भल्ला, रीचा मोगिया, शवेता गुप्ता, बिंदिया सूद, विभा, दीपिका भल्ला हीना कालड़ा, पूजा महाजन, मानसा साहनी व अन्य मौजूदा थे। कार्यक्रम के अंत में संजीव ढांड़ा व माला ढांडा ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर ढांडा ज्वैलर्स, इरा गोल्ड़, एंड डायमंड ज्वैलरी दिल्ली, सिमर बाय गगन, गरिमा सिंगल, द हैरीटेज वाराणासी, मानवी कपूर, सिल्की बिंदरा, नितीशा, अशमी, फैलफरी मौजूद थे।

Environment conservation seminar done by Garden of Eden



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं