September 16, 2026 10:01:08
मछुआरे को मिली ड्रोन सागर मछली, एक ही दिन में बना लखपति

मछुआरे को मिली ड्रोन सागर मछली, एक ही दिन में बना लखपति

Sep28,2019 | Yashpal sharma | Ludhiana

ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना एक मछली ने मछुआरों को एक दिन में लखपति बना दिया है । --जी हां-- आपने सही सुना। अगर आपसे कोई एक मछली की कीमत पूछे तो आप ज्यादा से ज्यादा हजारों में कीमत बताएंगे। लेकिन उड़ीसा के चंदबाली इलाके के धामरा समुद्रतट पर एक ऐसी मछली मिली जिसकी कीमत लाखों में है। दरअसल , ये मछुआरे रोज की तरह धामरा समुद्रतट पर मछलियां पकड़ने गये थे। यहां उनके जाल में अनोखी प्रजाति की मछली फंस गई और इस मछली को 7000 रुपये प्रति किलो की दर से इसेचेन्नई की एक दवा कंपनी को 7 लाख 49 हजार रुपये में बेचा गया। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय बाद यहां से कोई इस प्रजाति की मछली मिली है। इस अनूठी मछली को ड्रोन सागर कहा जाता है और इसे मछुआरों ने आज सुबह नाव "निरुपमा" में पकड़ा था। मछली का कुल वजन 107 किलोग्राम है। आपको बता दें कि इससे पहले घोल प्रजाति की मछली महंगे दामों में बिक चुकी है । जिसकी कीमत साढ़े पांच लाख रुपए में थी। पालघर में घोल मछली को रिकॉर्ड कीमत मिली थी। घोल मछली के फेफड़े और स्किन का इस्तेमाल दवाईयां और कॉस्मेटिक तैयार किया जाता है। पूर्वी एशिया में इस मछली से बड़े पैमाने पर दवाइयां बनाई जाती हैं। घोल मछली की खाल से कोलाजम मिलता है, जिसका इस्तेमाल मंहेगी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के लिए होता है। साथ ही ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल किए जानेवाले सॉल्युबल टांके तैयार करने में भी इसका इस्तेमाल होता है. भारत में घोल मछली पकड़कर सिंगापूर, मलेशिया, इंडोनेशिया, हांगकांग और जापान भेजा जाता है ।

Fisherman became millionaire in a single day

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं