September 16, 2026 09:14:43
Oneplus 11r की पहली सेल आज

Oneplus 11r की पहली सेल आज

50mp कैमरा और 5000mah बैटरी

Feb28,2023 | Dhruv Singla | Ludhiana

इस महीने की शुरुआत में OnePlus ने दो नए फोन्स लॉन्च किए थे. इसमें से एक OnePlus 11R है. कंपनी की 11 सीरीज में ये फोन अफोर्डेबल प्राइस पर आता है. इसमें आपको 50MP का मेन लेंस और 5000mAh की बैटरी मिलती है. फोन पहली बार आज यानी 28 फरवरी को सेल पर आ रहा है. OnePlus के नए स्मार्टफोन यानी OnePlus 11R की आज पहली सेल है. कंपनी ने इस फोन को इस महीने की शुरुआत में 7 फरवरी को लॉन्च किया है. फोन ब्रांड के फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 11 5G के साथ लॉन्च हुआ है. इसमें आपको दमदार प्रोसेसर, बेहतरीन डिजाइन और दूसरे फीचर्स अफोर्डेबल प्राइस पर मिलते हैं. ये फोन देखने में बिलकुल OnePlus 11 5G जैसा ही है, लेकिन फीचर्स के मामले में उससे कम है. इसमें आपको Snapdragon 8 Gen 1+ प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है. ब्रांड ने हैंडसेट को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. स्मार्टफोन का 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये की कीमत पर आता है. इसे आप दो कलर ऑप्शन Galactic Silver और सोनिक ब्लैक में खरीद सकते हैं. हैंडसेट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. OnePlus 11R पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो कंज्यूमर्स को 1000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके बाद आपको फोन का बेस वेरिएंट 38,999 रुपये में मिलेगा जबकि इसका टॉप वेरिएंट 43,999 रुपये में उपलब्ध है. आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं. फोन नो कॉस्ट EMI ऑफर के साथ आता है.

Oneplus 11r Sale

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं