ई न्यूज पंजाब, लुधियाना फैडरेशन आफ इंडस्ट्रियल एंड कार्मशियल आर्गेनाइजेशन (फिको) ने अपने छह साल पहले 7 अक्टूबर 2013 में सात दोस्तों के एक प्लानिंग की और फिर छह नए दोस्तों को ओर साथ लेकर 13 दोस्तों ने फैडरेशन आफ इंडस्ट्रियल एंड कार्मशियल आर्गेनाइजेशन (फिको) का पौधा लगाया था और इसके बाद इंडस्ट्री के लिए नई नई प्लानिंग व सहूलियतों के बल पर आज ये पौधा बड़ा वृक्ष बन चुका है। आज इसके साथ 1982 मैंबर्स जुड़ चुके हैं, जो फिको के बैनर तले कईं फायदे उठा रहे हैं। आज फिको का छठा वार्षिक दिवस जैमल सिंह रोड पर मनाया गया और इस दौरान सात दोस्तों की छह साल पहले की इस प्लानिंग क्या रुप ले गई है, इसका भी जिक्र इसमें किया गया। एक बात साफ है कि फिको ने आकर एसोसिएशन के पूरे कांस्पेट को ही बदलकर रख दिया। फिको को कामयाबी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि स्वच्छ श्री आवार्ड व मोस्ट रिस्पोसिबल आर्गेनाइजेशन जैसे अवार्ड उक्त संस्था को मिल चुके हैं। इस वार्षिक दिवस पर फिको की उपब्लिधयों पर मैंबर्स को गिनाई गई। जिसमें ई रिक्शा पर मोटरव्हीकल टैक्स खत्म करवाना तो एक उपलब्धि था ही इसके अलावा । केंद्र से सीएलसीएसएस क्रेडिट लिंक कैपिटल स्कीम के तहत जिस भी इंडस्ट्री ने लोन लिया, उन्हें 2017 से 20 फीसदी की रिइंब्रेसमेंट मिलनी शुरु हो गई है। इसके अलावा फैक्ट्री के लिए रुलर एरिया से जो बसों से लेबर लाते थे, उस पर पैसेंजर टैक्स बहुत बढ़ा दिया गया था, उसे भी खत्म करवाने में फिको का अहम योगदान रहा है। पांच साल में फिको की ओर से 50 डेलीगेशन विदेश ले जाने भी एक बड़ी उपब्लधि है और इस साल दो डेलीगेशन बाहर जा रहे हैं। जिसमें एक डेलीगेशन इसी माह के- फेयर में हिस्सा लेने जा रहा है और दूसरा डेलीगेशन एग्री टेक्नीकल में हिस्सा लेने को नवंबर में रवाना होगा। अब मैंबर्स को डोर टू डोर मिलेगा डीजल अब फिको अपने मैंबर्स को एक ओर बड़ी सहूलियत देने जा रहे हैं। जिसके तहत इंडस्ट्री को डीजल लेने के लिए पंप पर अपने मुलाजिम भेजने की जरुरत नहीं रहेगी। इंडस्ट्री जैसे ही डीजल की डिमांड करेगी उन्हें मोबाइल पंप के जरिए फैक्ट्री में ही गाड़ी से डीजल मुहैया करवा दिया जाएगा। इस गाड़ी में ही पंप लगा रहेगा और इसी से ये डीजल कारोबारियों को मिल जाएगा। फिको ये सुविधा दीवाली से शुरु करने जा रहा है। आज के कार्यक्रम में एसई वेस्ट राजविंदर सिंह तुंग और सहायक पुलिस आयुक्त संदीप वढेरा मुख्य अतिथि थे। ------ ----- इस अवसर पर एसई राजविंदर सिंह तुंग ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सफल होने के लिए बाध्य नहीं है, जब तक कि वह जो करता है उसका आनंद नहीं लेता। पीएसपीसीएल के बारे में, उन्होंने कहा कि अभी बहुत से सुधार होने बाकी हैं। पीएसपीसीएल लुधियाना के औद्योगिक क्षेत्रों और फोकल पॉइंट्स में न्यूनतम ब्रेकडाउन टाइम मॉडल लागू करने पर काम कर रही है। इस माडल में मरम्मत का समय बेहद कम होगा और इससे इंडस्ट्री को बिना किसी कट के बिजली मिल सकेगी। वहीं इस अवसर पर एसीपी संदीप वढेरा ने कारोबारियों को मोबाइल फोन, कंप्यूटर और एक नेटवर्क का उपयोग करते हुए किए गए अपराधों के बारे में बताया, उन्होंने सदस्यों के साथ हाल की कुछ घटनाओं को भी सांंझा किया और आग्राह किया कि वे अपने बैंकिंग सिस्टम, अकाउंटिंग सिस्टम और मोबाइल फोन के लिए सरल पासवर्ड के बजाय अल्फा-न्यूमेरिक पासवर्ड रखें। इस दौरान अध्यक्ष गुरमीत सिंह कुलार ने फिको की वार्षिक रिपोर्ट सांझा की और अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए आगामी वर्ष के लिए अपनी प्लानिंग भी शेयर की। वहीं फिको के ट्रेक्टर डिवीजन के हैड जसविंदर सिंह भोगल ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर चेयरमैन केके सेठ सहित अन्य कारोबारी मैंबर्स मौजूद थे।
Fico sixth anniversary