September 16, 2026 09:11:06
बिक्रम मजीठिया के काफिले के साथ हुआ हादसा, एक सुरक्षा गार्ड की मौत, तीन घायल

बिक्रम मजीठिया के काफिले के साथ हुआ हादसा, एक सुरक्षा गार्ड की मौत, तीन घायल

Oct10,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना शिरोमणि अकाली दल के महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का काफिला बुधवार देर रात हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में उनके काफिले में साथ चल रही इनोवा कार एक ट्रक से टकरा गई और इसमें सीआईएसएफ के जवान गुडडू कुमार की मौत हो गई और चार अन्य लोगों को गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि ये हादसा बुधवार रात करीब 1.30 बजे पेश आया। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए यूथ अकाली नेता मीतपाल सिंह दुगरी ने बताया कि ये हादसा बुधवार रात करीब 1.30 बजे उस समय पेश आया जब मजीठिया जालंधर से मुक्तसर को लौट रहे थे तो मोगा बाघापुराना बाइपास के नजदीक उनकी कार ठीक पीछे चल रही इनोवा कार एक ट्रक से टकरा गई। इसके बाद मजीठिया खुद देर रात में घायलों को लेकर डीएमसी अस्पताल पहुंचे, जहां सीआईएसएफ के सुरक्षा गार्ड गुडडू कुमार की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद मजीठिया अमृतसर को रवाना हो गए।

Majithia press

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं