September 16, 2026 09:13:17
गुरुजनों की कृपा से सब को सुखी, स्वस्थ एवं सम्मानित जीवन मिले- श्री स्वामी जी महाराज

गुरुजनों की कृपा से सब को सुखी, स्वस्थ एवं सम्मानित जीवन मिले- श्री स्वामी जी महाराज

Oct11,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब लुधियाना प्रार्थना सभा में श्रद्धेय श्री नरेश सोनी (भाई साहिब) ने परम पूज्य श्री स्वामी जी महाराज एवम परम पूज्य स्नेही पिता जी महाराज से सब के सुख व समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि गुरुजनों की कृपा से सब को सुखी, स्वस्थ एवं सम्मानित जीवन मिले। भाई साहिब जी ने कहा कि प्रार्थना ही विनय है, प्राश्चित है, क्षमा याचना है। प्रार्थना वर्जित नही है। प्रार्थना में कभी ज़िद नही होनी चाहिए, केवल निवदेन होना चाहिए। यही कहना है हमारी तो अर्ज़ी है आगे आप की मर्ज़ी है। हमें प्रभु के आगे जाने अनजाने में हुई भूलों के लिए क्षमा मांगनी चाहिए। यह कहना है की मैं पापी हूँ, अपराधी हूँ पर हूँ आप का।अब हम तेरी शरण में प्राश्चित करने आये है। आप ने हमारे कर्म न देखते हुए, हमें क्षमा करना है, क्योंकि आप हमारी माँ हैं, माँ तो अपने बच्चों के बड़े से बड़े अपराध क्षमा कर देती है। हमें कभी किसी छल कपट और द्रोह नही करना चाहिए। किसी को धोखा नही देना चाहिए। यह विश्वास रखना है कि समय से पहले और भाग्य से अधिक कभी कुछ नही मिलने वाला। हमें हर समय प्रभु का धन्यवाद करना है क्योंकि उस ने हमें यह अनमोल मानव जीवन दिया है। हमें प्रभु की दी रूखी सुखी में भी सब्र करना है, दूसरे की चुपड़ी देख कर मन को ललचाना नही है। यह विश्वास रखना है कि प्रभु हम पर हर समय कृपा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुकराना करना है उस मालिक का, उस परमेश्वर का, स्वामी जी महाराज का, पूज्य पिता जी का जिनकी कृपा से जिनके आशीर्वाद से लुधियाना की पावन धरती पर महा यज्ञ हुआ। गुरु जनों का शुकराना और प्रार्थना करनी है बार बार मिले राम मेला सज्जना दा। ऐसा सुअवसर जीवन में बार बार मिले। बहुत भावना से आप सबने सहयोग दिया, प्रेरणा दी, सेवा का कार्य किया। आपके प्यार, आपकी प्रीति, अपकी सेवा को मेरा नमन है और आशा रखता हूँ आगे भी आपका प्यार आपका स्नेह इसी प्रकार मिलेगा।उन्होंने सूचित किया कि करवा चौथ पर विशेष प्रार्थना सभा 17 अक्टूबर वीरवार को सायं 6 से 7 बजे तक होगी।

Ramayan Gyan yugya 2019

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं