यशपाल शर्मा, लुधियाना मास्टर प्लान की शर्तों के मुताबिक लुधियाना के मिक्स लैंड यूज एरिया में चल रही इंडस्ट्री पर लटक रही शिफटिंग की तलवार हट गई है और पर्यावरण मंत्री मीत हेयर ने मिक्स लैंड यूज एरिया में चल रही इंडस्ट्री को नियमित करने पर अपनी सहमति दे दी है। आज इस मामले में यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल पर्यावरण मंत्री मीत हेयर में चंडीगढ़ में मिला था और यहां पर अन्य विभागीय अधिकारी जिनमें खासतौर पर पीपीसीबी के चेयरमैन सहित अन्य अफसर मौजूद थे। कारोबारियों का ये पूरा प्रतिमंडल हलका आतम नगर के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में चंडीगढ़ पहुंचा था। उद्योगों की शिकायतें सुनने के बाद पर्यावरण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लुधियाना के मिक्स लैंड यूज एरियर में स्थित उद्योगों को नियमित करने की मंजूरी देने का निर्णय ले लिया है।। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति में उद्योगों का महत्वपूर्ण योगदान है। छोटे उद्योगों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें नियमित रूप से चालू रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग के सचिव राहुल तिवारी, लुधियाना नगर निगम के आयुक्त डाॅ. शेना अग्रवाल, पीपीसीबी चेयरमैन प्रो. आदर्श पॉल विग, सदस्य सचिव इंजी. जी एस मजीठिया और चीफ इंजीनियर प्रदीप गुप्ता, पंकज बावा, सीआईसीयू के प्रधान उपकार सिंह आहूजा, डीएस चावला प्रधान यूसीपीएमए डी एस चावला, स. अवतार सिंह भोगल फिक्को के प्रधान गुरमीत सिंह कुलार एवं चरणजीत सिंह विश्वकर्मा उपस्थित थे।
Decision-To-Approve-Regulation-Of-Industries-Located-In-Mixed-Land-Use-Areas-Of-Ludhiana