एक्सक्लूसिव न्यूज- ई न्यूज पंजाब, लुधियाना आपके शहर को पहली महिला टू व्हीलर ड्राइवर मिल गई है। अभी अभी इस महिला ड्राइवर ने रपिडो बाइक टैक्सी कंपनी को ज्वाइंन किया है। इन महिला ड्राइवर का नाम है श्रीमति प्रीत कौर। प्रीत कौर दुगरी की रहने वाली हैं और उन्होने इस नौकरी के लिए इससे पहले ओला बाइक में भी अपना आवेदन दिया था, लेकिन ओला बाइक ने उनका ये आवेदन ठुकरा दिया था। रपिडी मोबाइल एप के जरिए बुक होने वाली राइड को चाहे वे पुरुष और महिला सवारी हो, उसे ये महिला कैप्टन अपने टू व्हीलर के जरिए छोड़ कर आएंगी। ई न्यूज पंजाब ने जब प्रीत कौर से इस प्रोफेशन से जुड़ने की बात पूछी तो उन्होंने बताया कि कोई भी काम बुरा नहीं होता। अगर आप सही हैं तो दूसरा किसी भी तरह की बदतमीजी या गलत हरकत आपसे नहीं कर सकता। उन्होंने इस दौरान विदेश जाने वाले युवाओं को भी संदेश देते कहा कि बाहर जाकर भी बच्चे यही काम कर रहे हैं और अगर यहां भी मेहनत करने का जज्बा है तो पैसे यहां भी कमाए जा सकते हैं। प्रीत ने कहा कि लोग क्या कहेंगे के चक्कर में महिलाएं व लड़कियां कईं जाॅब नहीं करती, लेकिन आज कोई ऐसा काम नहीं जिसे महिलाएं नहीं कर सकती। जब उनसे पहले दिन की कमाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया क मात्र चार घंटे में करीब 16 राइड़ के जरिए 586 रुपए उन्होंने कमा लिये। 39 साल की प्रीत कौर शादी शुदा हैं और उनकी एक बेटी है, जिसकी वे शादी कर चुकी है। उन्होंने बताया क वे इससे पहले बीमार लोगों की बतौर नर्स सेवा करती आई हैं। रपिडो बाइक, लुधियाना के जीए हिमांशू नंदा ने उम्मीद जताते कहा कि प्रीत कौर के आने से कईं अन्य महिलाएं भी इस प्रोफेशन के लिए अपने कदम आगे बढाएंगी।
Ludhiana first lady driver join Rapido bike taxi