ई न्यूज पंजाब, लुधियाना अगर आप पटाखे फोड़ने की शौकीन हैं, तो इस बार पटाखों की खरीदारी के लिए आपके पास केवल 8 दिन ही रहेंगे। पुलिस प्रशासन की ओर से की ओर से पटाखों की दुकानों के लाईसेंस के लिए 16 अक्टूबर को ड्रा निकाला जाएगा और इसके बाद दो दिन दुकानों की तैयारी के बाद पटाखा व्यापारी 19 से ये दुकानें ग्राहकों के लिए खोल पाएंगे। दाना मंडी में होलसेल पटाखा व्यापारियों को दीवाली से 15 दिन से पहले दुकानें अलॉट हो जाती थी, लेकिन इस बार सभी दुकानदारों को चाहे वह होलसेल व्यापारी हो या रिटेलर,उन्हें 19 अक्टूबर को ही दुकाने मिलेंगी। इस बार पूरे शहर में कुल 37 दुकानें ही लगेंगी, जिनमें से 13 दुकाने जालंधर बाईपास दाना मंडी की रहेगी। प्रशासन ने इस बार पटाखा व्यापारियों पर मोटी फीस वसुलने की प्लानिंग कर रखी है। पटाखा व्यापारियों लाइसेंस अलॉट होने के बाद जीएसटी का एडवांस टैक्स भी भी जमा करवाना होगा। जिस भी कारोबारी को लाइसेंस मिलेगा, उसे तुरंत जीएसटी नंबर लेकर यह टैक्स जमा करवाना होगा। जिसमें होलसेल कारोबारी जो दाना मंडी में दुकाने लगाएंगे लगाएंगे में दुकाने लगाएंगे लगाएंगे उन्हें ₹48 हज़ार और रिटेलर्स को ₹20 हज़ार प्रति दुकान के लिहाज से से एडवांस टैक्स जमा करवाना होगा। वहीं इस बार पटाखे की दुकानें लगाने के नए नए शौकीन युवाओं को पुलिस विभाग भी लाईसेंस देने में पूरा लेनदेन करने में जुटा है। बताया जाता है कि एक एक फाइल जिसकी कीमत 500 रुपए है, उसके एवज में 2 हजार से लेकर 2500 रुपए वसूला जा रहा है। वहीं पुलिस वेरिफिकेशन जिसका पिछले साल 500 रुपए था वो भी इस बार एक हजार रुपए वसूला जा रहा है। -- इन सात साइटों पर आपको मिलेंगे सस्ते पटाखे इस बार पूरे शहर में पटाखों के लिए जिला प्रशासन की ओर से मात्र 7 साइटें तय की गई हैं । इन्हीं सात साइटों पर आपको पटाखों पर अच्छा खासा लैस मिल पाएगा। जहां काॅक ब्रांड पर 50 से 65 फीसदी और अन्य कंपनियों पर 80 से 90 फीसदी का डिस्काउंट आपको मिल जाएगा। इन 7 साइट्स में 19 तारीख से दुकानें लग जाएंगी। इन सात साइटों व इनमें लगने वाली दुकानों का ब्यौरा कुछ इस तरह से है। जालंधर बाईपास दाना मंडी- 13 दुकानें पक्खोवाल रोड सिधवां नहर- 4 दुकाने मॉडल टाउन स्कूल साइट- 1 दुकान दुगरी फेज 2 पुलिस स्टेशन के सामने- 4 दुकानें गलाड़ा ग्राउंड सेक्टर 32 - 9 दुकानें हंबड़ा रोड सिटी बस आफिस के पास- 3 दुकानें लोधी क्लब 200 फुटी रोड पर- 3 दुकानें
crackers wholesale market in ludhiana